{"_id":"6396e40f8e7b9c6c9c17e253","slug":"the-teacher-arrived-in-dindori-drunk-said-that-he-had-vowed-to-kill-the-dm-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शराब पीकर कलेक्टर के सामने पहुंचा शिक्षक, बोला प्रण कर के आया था आज डीएम को मारुंगा, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शराब पीकर कलेक्टर के सामने पहुंचा शिक्षक, बोला प्रण कर के आया था आज डीएम को मारुंगा, जानिए पूरा मामला
Mon, 12 Dec 2022 01:49 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडोरी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 12 Dec 2022 01:49 PM IST
सार
डिंडोरी जिले में एक शराबी शिक्षक ने कलेक्टर से बदतमीजी की इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शिक्षक डीएम को मारने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
कलेक्टर से बात करता शराबी शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के आदिवासी जिले डिंडोरी में एक शिक्षक शराब के नशे में धुत होकर कलेक्टर के पास पहुंचा और कलेक्टर से बदतमीजी करने लगा। इस दौरान जब सुरक्षाकर्मी ने शराबी शिक्षक को रोकने की कोशिश की तो भी वह नहीं माना और कलेक्टर के पास पहुंच गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल बताया जा रहा है कि शराबी शिक्षक अपनी शिकायक लेकर कलेक्टर के पास पहुंचा था, उसका एडीएस रूका हुआ है, जिसे पास करने की शिकायत वह कलेक्टर से करना चाहता था। इस दौरान शराबी शिक्षक ने शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारियों पर काम के लिए पैसे लेने का आरोप भी लगाया और कहा कि आदिवासी जिले में बिना पैसा दिए कोई काम नहीं होता। इस दौरान कलेक्टर ने काफी सहज तरीके से शिक्षक की बात सुनी और फिर उसे उसकी हरकत के लिए बिना कुछ कहे नजर अंदाज किया। खुद को कलेक्टर द्वारा नजरअंदाज होता देख शराबी शिक्षक ने कलेक्टर का हाथ पकड़कर अपनी बात कही। वहीं इस दौरान शिक्षक ने खुद को आदिवासी बताया और कहा कि मैं आज प्रण कर के आया हूं कि डीएम को मारुंगा। हालांकि कलेक्टर ने शिक्षक के नशे में धुत होने के चलते उसपर किसी तरह का एक्शन नहीं लिया।