फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The story of the shootout turned out to be false, to trap the enemies, the young man fired at himself with his

MP News: झूठी निकली गोलीकांड की कहानी, दुश्मनों को फंसाने युवक ने साथियों से खुद पर चलवाई गोली

Mon, 29 May 2023 02:20 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 29 May 2023 02:20 PM IST
सार

दमोह के देहात थाना क्षेत्र में 25 मई को हुआ गोलीकांड फर्जी निकला है। घायल युवक ने दुश्मनों को फंसाने के लिए खुद पर साथियों से गोली चलवाई थी। 
 

विज्ञापन
The story of the shootout turned out to be false, to trap the enemies, the young man fired at himself with his
दमोह पुलिस ने फर्जी गोलीकांड का खुलासा किया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह के देहात थाना के मुश्की बाबा क्षेत्र में 25 मई को हुआ गोलीकांड फर्जी निकल गया है। इस मामले में घायल युवक ने ही गोलीकांड का षड्यंत्र रचा था। वह अपने दुश्मन को इस मामले में फंसाना चाहता था। रविवार शाम को दमोह एसपी राकेश कुमार सिंह ने इस मामले का खुलासा किया है।

विज्ञापन


शुरुआती घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी। जब देहात थाना टीआई सत्येंद्र सिंह राजपूत ने इस मामले की जांच शुरू की तो पूरा मामला संदिग्ध नजर आया। जांच आगे बढ़ी तो मामला स्पष्ट हो गया कि यह गोलीकांड फर्जी तरीके से बनाया गया था।
विज्ञापन


25 मई की शाम शैलेंद्र अवस्थी घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचा। उसने बयान दिया कि बृजेश पटेल, राघवेंद्र पटेल ने उसे मुश्की बाबा चौराहे पर गोली मारी है। पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ 307 का मामला दर्ज कर लिया। शैलेंद्र अवस्थी को जबलपुर रैफर किया गया। मामले की जांच शुरू हुई तो देहात थाना टीआई राजपूत को पता चला कि इस मामले में बृजेश पटेल और राघवेंद्र पटेल का शैलेंद्र अवस्थी से कुछ समय पहले विवाद हुआ था। इस मामले में कोतवाली में एफआईआर दर्ज है। बदला लेने के लिए शैलेंद्र ने दोस्त रवि प्रजापति, अवनीश ठाकुर और जितेंद्र अवस्थी के साथ एक षड्यंत्र रचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवि प्रजापति ने अवनीश ठाकुर से एक पिस्टल खरीदी। शैलेंद्र अवस्थी के घर पर उसकी पीठ में गोली चला दी, जो पीठ में जाकर फंस गई। इसके बाद शैलेंद्र  ने अस्पताल पहुंचकर बृजेश पटेल और राघवेंद्र पटेल पर आरोप लगा दिया। इस मामले में गिरफ्तार हो चुके रवि प्रजापति और जितेंद्र अवस्थी ने षड्यंत्र का खुलासा कर दिया है। फिलहाल अवनीश ठाकुर फरार है। शैलेंद्र अवस्थी जबलपुर मेडिकल में इलाजरत है। इन सभी के खिलाफ पुलिस ने 307, 25-27, 120 बी, 194, 201 धारा के तहत अपराध दर्ज किया है।


अवैध हथियार और गांजा बरामद
पुलिस की तलाशी के दौरान आरोपी  रवि प्रजापति और जितेंद्र अवस्थी के घर से देशी 32 बोर की पिस्टल, खाली खोका, एक चादर जिस पर खून के निशान लगे हैं, बरामद की है। एक 12 बोर की बंदूक, एक रिवॉल्वर, एक चाकू, 10 जिंदा कारतूस 7.65 MM और 4 जिंदा कारतूस 8 MM और 1 किलो 50 ग्राम गांजा जब्त किया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed