फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   the Patwari did the Girdawari of the crop while sitting at home In Maihar

MP News: मैहर में पटवारी ने घर बैठे कर ली फसल की गिरदावरी, कोदो और अरहर बोया था; रिकॉर्ड में चढ़ा दिया धान

Tue, 12 Nov 2024 02:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 12 Nov 2024 02:31 PM IST
सार

MP News: मैहर में पटवारी ने घर बैठे फसल की गिरदावरी कर ली। बता दें कि कोदो और अरहर की फसल बोई हुई थी, लेकिन पटवारी और सर्वेयर द्वारा इन भू-भागों पर धान की गिरदावरी कर ली गई।

विज्ञापन
the Patwari did the Girdawari of the crop while sitting at home In Maihar
मैहर में पटवारी ने घर बैठे कर ली फसल की गिरदावरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मोटे अनाज का उत्पादन बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव किसानों को प्रोत्साहन राशि दे रहे हैं। वहीं मैहर जिले के पटवारी मोटे अनाज की खेती करने वाले किसानों का मनोबल तोड़ने में लगे हुए हैं।दरअसल, सेवा सहकारी समिति बठिया क्षेत्र में सर्वेयर और पटवारी द्वारा जमीन के भौतिक स्थिति पर जाकर किसानों की बोई हुई फसल का सर्वे कर गिरदावरी का किया जाना था। किन्तु ठीक इसके विपरीत पटवारी द्वारा बोई हुई फसल का सत्यापन कर गिरदावरी की गई है। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन


मैहर जिले के रामनगर अनुभाग क्षेत्र बम्नाहाड़ी हल्का के खसरा नम्बर 477/3/1 के भू-भाग तथा 492/4/17 में कोदो और अरहर की फसल बोई हुई है। जहां कोदो की फसल पक जाने से सोमवार से कटाई लगी हुई है। किन्तु पटवारी और सर्वेयर द्वारा इन भू-भागों पर धान की गिरदावरी की गई है। जो निश्चय ही लापरवाही और भ्रष्टाचार को बढ़ावा है। इनके द्वारा भाठ बंगार की जमीनों पर भी धान की फसल गिरदावरी की गई है, जोकि शासन द्वारा किसानों को मोटे अनाज फसल पैदावार की लाभान्वित योजनाओं से वंचित कर रहा है।
विज्ञापन


बम्नाहाड़ी निवासी रामस्वरूप पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि र्वेयर और पटवारी घर बैठे फसल की गिरदावरी कर ली है। मेरे खेत में कोदो और अरहर बोई हुई है, लेकिन गिरदावरी में धान चढ़ी हुई है। अब यह किसान तहसील के चक्कर लगा रहा हैं, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed