फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The made road on buried alive man

लापरवाही की हद! जिंदा युवक को दफन कर बना दी सड़क

Mon, 21 Sep 2015 08:54 AM IST
Updated Mon, 21 Sep 2015 08:54 AM IST
विज्ञापन
The made road on buried alive man

मध्यप्रदेश में एक दिलदहला देने वाला किस्सा सामने आया है, जहां शराब के नशे में एक गड्ढे में गिरे युवक के ऊपर गिट्टी डालकर उसे जिंदा ही दफन कर दिया गया। शर्मनाक पहलू ये कि उसके ऊपर रातों-रात सड़क भी तैयार कर दी गई।

विज्ञापन


नतीजतन, एक जिंदा इंसान इंसानों के बीच में ही लाश में तब्दील हो गया। मामला सामने आने पर अब शासन प्रशासन में हड़कंप मचा है। पुलिस ने आनन फानन में कुछ आरोपियो के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वहीं मृतक के परिवार में घटना के बाद से हड़कंप मचा है। इस तरह की शर्मनाक लापरवाही को लेकर हर कोई गुस्से में है।

गड्ढे में गिट्टी डालकर तैयार कर दी गई सड़क

The made road on buried alive man

मामला मध्यप्रदेश के कटनी क्षेत्र का है। जहां रात में एक सड़क तैयार की जा रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे एक गहरे गड्ढे में शराब के नशे में धुत युवक लटूरी बर्मन जा गिरा। युवक ने शोर मचाया लेकिन सड़क पर चल रहे रॉड रोलरों के शोर में उसकी आवाज दबकर रह गई।

बताया जाता है इसी दौरान पीछे से गिट्टी गिराती आ रही मशीन ने गड्ढे में पड़े युवक को बिना देखे उसके ऊपर भी गिट्टी डाल दी। कुछ पलों बाद ही पीछे से आए भारी भरकम रॉड रोलर ने गिट्टी को एकसार कर दिया और युवक जिंदा ही उसमें दफन हो गया।

इसके बाद ऊपर से और गिट्टी डालकर रातों रात रोड तैयार कर दी गई। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह घूमने निकले कुछ लोगों ने युवक के हाथ और चेहरे का कुछ हिस्सा सड़क से बाहर निकला देखा। तुरंत इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दी गई।

हाथ और चेहरा दिखाई देने पर हुआ खुलासा

The made road on buried alive man

आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क की गिट्टी हटाकर युवक का शव बाहर निकाला। सूचना युवक के घर वालों तक पहुंची तो हड़कंप मच गया, रोते बिलखते परिजन वहां पहुंचे। तब तक पुलिस शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा चुकी थी।

मृतक की पत्‍नी शीला ने बताया कि उसका पति रात को घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। वहीं कटनी के एसपी सौरभ राजपूत ने बताया कि युवक की मौत में सड़क बनाने वाले ठेकेदार और उसके कर्मियों की लापरवाही सामने आई है।

आरोपियों के‌ खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लिया है सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी के अनुसार मृतक काफी समय से अपने परिवार के साथ खंडवा में रह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed