{"_id":"623086212ce75a743e440bf9","slug":"the-kashmir-files-hindu-organization-s-warning-digvijay-singh-will-come-to-ujjain-he-will-face-black-has-tweeted-about-the-film","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"द कश्मीर फाइल्स: हिंदू संगठन की चेतावनी, दिग्विजय सिंह उज्जैन आए तो करेंगे मुंह काला, फिल्म को लेकर किया है ट्वीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द कश्मीर फाइल्स: हिंदू संगठन की चेतावनी, दिग्विजय सिंह उज्जैन आए तो करेंगे मुंह काला, फिल्म को लेकर किया है ट्वीट
Tue, 15 Mar 2022 06:08 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Tue, 15 Mar 2022 06:08 PM IST
सार
उज्जैन में हिंदू संगठन पदाधिकारी ने चेतावनी दी है कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह उज्जैन आए तो उनका मुंह काला करेंगे। दि कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया है और इसमें दिखाए तथ्यों को झूठ बताया है।
विज्ञापन
ढोल नगाड़ों के साथ उज्जैन में फिल्म देखने पहुंचे हिंदू संगठन के पदाधिकारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर पूरे देश में चर्चा हो रही है। भाजपा नेता आमजन को फिल्म दिखा रहे हैं तो हिंदूवादी नेता भी बड़ी संख्या में फिल्म देखने उमड़ रहे हैं। सिनेमाघरों में टिकट फुल हो रहे हैं। इसी बीच उज्जैन में बजरंग दल के पदाधिकारी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के ट्वीट को लेकर बड़ी बात कही है। पदाधिकारी का कहना है कि दिग्विजय सिंह उज्जैन आएंगे तो उनका मुंह काला करेंगे।
दरअसल मामला ये है कि दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में लिखा है कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म में झूठ दिखाया गया है। एक वीडियो भी ट्वीट के साथ अपलोड किया है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्गविजय सिंह ने आरएसएस को लेकर धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप भी लगाया था। जिसे लेकर हिंदू संगठन के लोग नाराज हैं। ये नाराजगी सोमवार रात को उज्जैन में झलकी जब बजरंग दल के पदाधिकारी फिल्म देखने पहुंचे। कार्यकर्ताओं के लिए पीवीआर में 180 सीटें बुक की गई थी। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता टॉवर चौक पहुंचे थे और नारेबाजी कर फिल्म देखने निकले। इस दौरान बजरंग दल के संयोजक अंकित चौबे ने दिग्गविजय सिंह को चेतावनी देते हुए कहा कि यह रैली दिग्गविजय के मुंह पर तमाचे के रूप में है। और अगर आगे भी ऐसे बयान देते रहे तो आने वाले समय में हिंदू संगठन संगठन दिग्गविजय सिंह के उज्जैन आने पर उनका मुंह काला करेगा। जिहादियों को खुश करने के लिए और वोट पाने के लिए वे इस तरह के बयान देते हैं। चौबे ने कहा कि इस फिल्म को समाज का हर वर्ग देखे, वाहन रैली के रूप में एक साथ मिलकर हम आह्वान कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह बहुत वरिष्ठ है लेकिन मुझे लगता है कि जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ती जा रही है वे सठियाते जा रहे हैं। उनका हमेशा से एक ही कार्य है आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल पर गलत टिप्पणी करना और जिहादियों को खुश कर वोट बैंक बनाना। हम उनका विरोध करते हैं।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का ट्वीट
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म को लेकर दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया है। इसमें एक वीडियो भी अपलोड किया है।