फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The guest came to the house not taking the name of leaving, the young man tried to hang himself

अतिथि तुम कब जाओगे!: घर आया मेहमान नहीं ले रहा जाने का नाम, परेशान युवक ने की फांसी लगाकर जान देने की कोशिश

Mon, 29 May 2023 07:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 29 May 2023 07:09 PM IST
सार

आपने फिल्म अतिथि तुम कब जाओगे देखी होगी, पर मध्यप्रदेश में ऐसा असल मामला सामने आया है। यहां एक मेहमान लौटकर जाने का नाम नहीं ले रहा और जाने की बात पर जान से मार देने की धमकी भी दे रहा है। 
 

विज्ञापन
The guest came to the house not taking the name of leaving, the young man tried to hang himself
खरगोन में युवक मेहमान से परेशान होकर जान देने की कोशिश कर रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के खरगोन से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की है, दरअसल यह युवक घर में आए ऐसे मेहमान से परेशान है, जो अब जाने का नाम नहीं ले रहा है। वह उसे जाने का कहता है तो अतिथि उसे जान से मारने की धमकी देता है। फिलहाल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है। 
विज्ञापन


ये अजीब मामला खरगोन जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मेला ग्राउंड का है। बताया गया कि यहां रहने वाले एक युवक पंडित राजेंद्र योगी ने सोमवार को एक पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाने की कोशिश की थी। लोगों ने उसे रोकने का प्रयास भी किया। करीब एक-दो घंटे तक ड्रामा चलता रहा। लोगों ने पुलिस को भी बुलवा लिया पर युवक मानने को तैयार नहीं था। वह लटक भी गया था, पुलिस ने उसे उतारकर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि युवक फिर से जान देने की बात कर रहा है। उसने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा कि उसके घर में बीते दो माह से उसका साढू रह रहा है। वह मेहमान बनकर आया था, पर अब जाने का नाम नहीं ले रहा है। जब उसे जाने का कहा तो साढ़ू ने जान से मारने की धमकी दे दी। अब मैं परेशान हूं, और इसलिए जान दे रहा हूं। 
विज्ञापन


पुलिस ने बचाया
मामले में कोतवाली टीआई बीएल मंडलोई ने बताया कि युवक के हंगामे की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे थे। युवक फांसी लगाने के लिए नीम के पेड़ पर चढ़ा था। उसे रोकने की कोशिश की, पर वह नहीं माना और फंदे पर लटक गया। पुलिसकर्मियों ने फोर व्हीलर वाहन पर खड़े होकर फांसी लगा रहे युवक को पेड़ से नीचे उतारा और उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। युवक ने फांसी लगाने के पीछे जो बात बताई वह बहुत ही हैरान करने वाली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं फिर करूंगा कोशिश
इधर पीड़ित युवक ने भी बताया कि मैंने कई बार पुलिस में भी शिकायत की, लेकिन पुलिस मेरा साथ नहीं देती है। इसलिए मैंने फांसी लगाकर मरने की कोशिश की है। मेरा साढू मेरे ही घर में खाता है, पीता है और यहीं पर रहने लग गया है। अगर मेरी सुनवाई नहीं हुई और मेरा साढू मेरे घर से नहीं गया तो मैं फिर से सुसाइड करने की कोशिश करूंगा। इसलिए मैं चाहता हूं कि पुलिस मेरा साथ दे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed