फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The Governor responses may be increased Shivraj trouble

व्यापमः गवर्नर के जवाब बढ़ाएंगे शिवराज की मुश्किलें

Sun, 12 Jul 2015 08:49 AM IST
Updated Sun, 12 Jul 2015 08:49 AM IST
विज्ञापन
The Governor responses may be increased Shivraj trouble

व्यापम घोटाले की सीबीआई जांच मंजूर होने के बाद सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भले ही राहत महसूस करने का दावा किया हो लेकिन एक पेंच ऐसा है जिसकी वजह से उनकी दिक्कतों का वजन अभी कम नहीं हुआ है।

विज्ञापन


भाजपा और शिवराज के नजदीकी लोगों को अब यह डर सता रहा है कि राज्यपाल रामनरेश यादव सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किए जाने वाले जवाब में कहीं ऐसे सवालों अथवा मुद्दों का जिक्र न कर दें, जिनसे बवाल खड़ा हो जाए।
विज्ञापन


यदि ऐसा हुआ तो वाकई मुख्यमंत्री शिवराज एवं भाजपा के लिए नई मुश्किलें पैदा हो सकती हैं। लिहाजा भाजपा की नजर राज्यपाल के रुख पर जम गई है।

तो पार्टी और नेतृत्व के सामने आ सकती हैं मुश्किल

The Governor responses may be increased Shivraj trouble

राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि राज्यपाल के इस्तीफा देने या उन्हें हटाए जाने से ज्यादा सत्तारूढ़ भाजपा की चिंता इस बात को लेकर है कि महामहिम अपने जवाब में क्या लिखते हैं।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री और उनके निकटस्थ लोगों के बारे में लगे आरोपों को गवर्नर ने दोहरा दिया तो पार्टी और नेतृत्व के सामने सचमुच मुश्किल पैदा होगी।

दरअसल राज्यपाल के मुद्दे पर भाजपा की प्रदेश इकाई पहले दिन से ही एहतियात बरतती रही है। फरवरी में जब उनका नाम एफआईआर में आया था तब भी पार्टी ने इस्तीफे की मांग नहीं की थी। राज्य व केंद्र की सरकारों पर उनके साथ सहानुभूति दिखाने का आरोप भी लगता रहा है।

सूत्रों के मुताबिक प्रदेश इकाई ने इस मामले में केंद्रीय नेतृत्व से मशविरा किया था, जिसके बाद उसे मौन रहने के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि व्यापम घोटाले में राज्यपाल के खिलाफ दर्ज एफआईआर का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा है और एफआईआर रद्द करने के हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है।

सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में केंद्र व राज्य सरकार के अलावा राज्यपाल को चार हफ्ते के भीतर अपना जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed