फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The girl was raped by six youths, the administration broke the houses of the accused

Rewa: दुर्गा पंडाल से लौटती युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिग सहित छह गिरफ्तार, आरोपियों के घर तोड़े गए

Thu, 06 Oct 2022 11:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 06 Oct 2022 11:12 PM IST
सार

19 साल की युवती अपने मायके रीवा आई हुई थी। एक अक्तूबर को वह दुर्गा पंडाल के दर्शन करने गई थी। रात करीब 11 बजे जब वह लौट रही थी तब दो नाबालिगों समेत छह आरोपियों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब प्रशासन ने आरोपियों के घर तोड़े हैं। 

विज्ञापन
The girl was raped by six youths, the administration broke the houses of the accused
रीवा में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के घर प्रशासन ने जेसीबी चला दी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के रीवा में 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना पांच दिन पहले की है। बुधवार को सभी छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया, वहीं गुरुवार को प्रशासन ने उनके घर तोड़ दिए। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 19 साल की युवती अपने मायके रीवा आई थी। एक अक्तूबर को वह दुर्गा पंडाल के दर्शन करने गई थी। रात करीब 11 बजे जब वह लौट रही थी तब दो नाबालिगों समेत छह आरोपियों ने उसे रास्ते में पकड़ लिया और एकांत में झाड़ियों में ले गए। सभी ने उससे दुष्कर्म किया। आरोपियों ने इस दौरान वीडियो भी बना लिया। साथ ही किसी को बताने पर वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर छोड़ दिया। युवती खामोश रही।
विज्ञापन


दो-तीन दिन बाद 4 अक्तूबर को आरोपियों ने वही वीडियो युवती के भाई को भेज दिया, जिससे मामला सामने आया। युवती ने थाने जाकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया। बुधवार को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के नाम सीताराम पटेल (20), विमलेश पटेल (18), सिरताज अली (18), राजबहादुर यादव (21) और दो नाबालिग सभी निवासी गांव जड़कुड़ बताए गए हैं। गुरुवार को प्रशासन ने राजस्व विभाग को बुलाया। आरोपियों के घर की नपती करवाई गई। इसके बाद दोपहर में सभी आरोपियों के घर ढहा दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed