{"_id":"6434204ec0f117577908b9a5","slug":"the-debt-incurred-for-the-treatment-of-the-wife-the-cashier-created-a-false-story-of-loot-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: छिंदवाड़ा में पत्नी के इलाज में हो गया कर्ज, कैशियर ने लूट की झूठी कहानी रची और गबन कर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: छिंदवाड़ा में पत्नी के इलाज में हो गया कर्ज, कैशियर ने लूट की झूठी कहानी रची और गबन कर दिया
Mon, 10 Apr 2023 08:12 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 10 Apr 2023 08:12 PM IST
सार
छिंदवाड़ा में पत्नी के इलाज पर खर्च हुआ तो कैशियर पर कर्ज चढ़ गया। उसे उतारने के लिए उसने गबन किया। फिर लूट की झूठी कहानी रच दी।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा की इंडेन की वह एजेंसी जहां झूठी लूट की बात सामने आई थी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा के सौसर में इंडेन गैस कार्यालय में हुई लूट की वारदात फर्जी निकली। सौसर और लोधीखेड़ा पुलिस ने इसका खुलासा कर दिया है। सोमवार सुबह 8:00 बजे सौसर के इंडेन गैस के कर्मचारी अश्विन वाल्मिक ने शिकायत दर्ज की थी कि दो लुटेरों ने सिर पर बोतल मारकर उसे बंधक बनाया। फिर उसे बंधक बनाकर काउंटर में रखे 7.50 लाख रुपये लूटकर ले गए।
विज्ञापन
सुबह-सुबह लूट की वारदात की खबर मिलते ही तत्काल सौसर लोधी खेड़ा पुलिस वारदात पर पहुंच गई थी। दो से तीन घंटे तक चली जांच के बाद यह बात खुलकर सामने आई कि यहां कोई लूट की वारदात हुई ही नहीं है। जिस कैशियर ने मारपीट के बाद लूट की बात होने की बात कही थी। वह बार-बार बयान बदल रहा था। उस पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने थोड़ी ही देर में पूरी वारदात झूठी साबित कर दी। पुलिस की माने तो कैशियर अश्विन बाल्मिक की पत्नी का कुछ दिन पहले अबॉर्शन हुआ था। इसके चलते उसके इलाज में काफी पैसे खर्च हो गए थे। उसकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई थी। इस वजह से उसने ऐसा कदम उठाया।
विज्ञापन
