फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Terror of stray animals in Orchha Cow tossed foreign tourist into the air with horns had to apply 25 stitches

MP News: ओरछा में आवारा जानवरों का आतंक, विदेशी पर्यटक को गाय ने सीगों से हवा में उछाला, लगाने पड़े 25 टांके

Mon, 24 Oct 2022 09:19 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 24 Oct 2022 09:19 AM IST
सार

ओरछा में इन दिनों देशी-विदेशी पर्यटक जानवरों के आतंक से परेशान हैं। आये दिन आवारा पशुओं के हमले में सैलानी घायल हो रहे हैं।

विज्ञापन
Terror of stray animals in Orchha Cow tossed foreign tourist into the air with horns had to apply 25 stitches
विदेशी पर्यटक जिसे गाय ने जख्मी किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यटन एवं धार्मिक नगरी ओरछा में आवारा जानवरों का आतंक जारी है, जिसका खामियाजा आये दिन पर्यटकों को उठाना पड़ रहा है। आए दिन देशी-विदेशी पर्यटक जानवरों का चपेट में आकर जख्मी हो रहे हैं। शनिवार को भी एक विदेशी पर्यटक को आवारा पशु ने बुरी तरह से घायल कर दिया, तीन महीने में यह पांचवां मामला है। 
विज्ञापन


पुर्तगाल निवासी मिके वांडेवाला ने बताया वह ओरछा के लक्ष्मी मन्दिर का भ्रमण कर अपने होम स्टे गंज के लिये लौट रही थी, इसी दौरान एक गाय ने उन्हें बुरी तरह अपने सींगों से मारकर हवा में उछाल दिया, गाय के सींग से महिला के पैर में गहरा घाव हो गया, साथ ही हाथ पैरों में चोट आ गयी। मिके ने बताया कि वह बहुत डर गई थी, लेकिन बाद में स्थानीय गाइड रोमी समेले की मदद से अस्पताल पहुंची। डॉक्टर विपिन भारद्वाज ने बताया कि अस्पताल में विदेशी महिला पर्यटक आयी थी, आवारा गाय के सींग से उनके थाई में गहरे जख्म हो गए हैं, जिसमें 25 टांके लगाये गये। महिला को आराम करने की सलाह दी।
विज्ञापन


इस मामले में तहसीलदार संदीप शर्मा का कहना है कि मुझे जानकारी मिली थी कि गाय द्वारा एक विदेशी महिला को घायल कर दिया गया है उनका इलाज चल रहा है। आवारा जानवर की समस्या यहां है, इसको संज्ञान में लेकर मेरी सीएमओ ओरछा से बात हुई थी दिवाली बाद इन जानवरों को गौशाला में व्यवस्थित करने का प्रयास करेंगे। ऐसी घटना दोबारा ना हो उसका भी ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed