फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Terror funding: Three accused arrested from Satna in Madhya Pradesh, court sent on police remand

टेरर फंडिग: मध्यप्रदेश के सतना से तीन आरोपी गिरफ्तार, अदालत ने पुलिस रिमांड पर भेजा

Sat, 24 Aug 2019 05:51 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 24 Aug 2019 05:51 AM IST
विज्ञापन
Terror funding: Three accused arrested from Satna in Madhya Pradesh, court sent on police remand
ATS

मध्यप्रदेश पुलिस की एटीएस ने आतंकवादियों को पैसा पहुंचाने के आरोप में सतना से गुरुवार को गिरफ्तार किये गये तीन लोगों को यहां अदालत में पेश किया। अदालत ने आगे पूछताछ के लिये तीनों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते भोपाल के पुलिस अधीक्षक प्रणव नागवंशी ने बताया कि सतना से गिरफ्तार किये गये सुनील सिंह, बलराम सिंह, और शुभम मिश्रा को शुक्रवार को पुलिस रिमांड के लिये अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपियों से आगे पूछताछ के लिये पांच दिन के पुलिस रिमांड में भेजने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपियों को गुरुवार को सतना पुलिस ने गिरफ्तार किया था और मामले में आगे जांच के लिये एटीएस को सौंप दिया।

मध्यप्रदेश पुलिस ने आतंकवादियों को पैसा पहुंचाने के आरोप में गुरुवार को सतना से तीन लोगों को गिरफ्तार किया था जबकि दो अन्य को हिरासत में लिया था। ये आरोपी पाकिस्तान के विभिन्न फोन नम्बरों पर संपर्क कर बड़ी धनराशि का लेन-देन आतंकवादियों के साथ करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एटीएस द्वारा भारतीय दंड विधान की धारा 123 (युद्ध करने की परिकल्पना को सुगम बनाने के आशय से छिपाना) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

जिला पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल ने इस सबंध में पूछे जाने पर बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई’ को फोन पर बताया कि इस मामले में पुलिस ने सुनील सिंह, बलराम सिंह और शुभम मिश्रा को गिरफ्तार किया है। जबकि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार किये गये और हिरासत में लिये गये पांचों को इस मामले में आगे पूछताछ के लिये आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) को सौंप दिया गया है।


उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए बलराम और हिरासत में लिया गए एक व्यक्ति को एटीएस ने जासूसी और आतंकवाद वित्तपोषण के मामले में फरवरी 2017 में भी गिरफ्तार किया था। बलराम जमानत पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed