फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tension increased due to MP samarpan fund: Only 77 lakhs gathered in Bhopal, now BJP will run a special campaign from March 1 to 15

MP समर्पण निधि से बढ़ी टेंशन: भोपाल में सिर्फ 77 लाख ही एकत्रित हुए, अब BJP 1 से 15 मार्च तक विशेष अभियान चलाएगी 

Mon, 28 Feb 2022 07:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 28 Feb 2022 07:18 PM IST
सार

भाजपा संगठन की समर्पण निधि अभियान में टेंशन बढ़ गई है। भोपाल में 5 करोड़ के लक्ष्य में अभी सिर्फ 77 लाख रुपए ही एकत्रित हो सकेंगे। अब भाजपा 1 से 15 मार्च तक विशेष अभियान चलाएगी। 

विज्ञापन
Tension increased due to MP samarpan fund: Only 77 lakhs gathered in Bhopal, now BJP will run a special campaign from March 1 to 15
मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा पत्रकारों से चर्चा करते हुए। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा संगठन की समर्पण निधि अभियान में टेंशन बढ़ गई है। भोपाल में 5 करोड़ के लक्ष्य में अभी सिर्फ 77 लाख रुपए ही एकत्रित हो सके हैं। अब भाजपा 1 से 15 मार्च तक विशेष अभियान चलाएगी। 

विज्ञापन

प्रदेश भाजपा संगठन वीडी शर्मा ने समर्पण निधि एकत्रित करने को लेकर भाजपा मुख्यालय में बैठक ली। बैठक में वीडी शर्मा के अलावा प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग शामिल हुए। बैठक में समर्पण निधि को लेकर चर्चा की गई। भोपाल जिले के स्थानीय नेताओं को 5 करोड़ का टारगेट दिया गया है, अभी तक यहां पर सिर्फ 77 लाख रुपए ही जमा हुए हैं। बैठक में स्थानीय नेताओं को 15 मार्च तक टारगेट पूरा करने के लिए कहा गया है। इसके लिए प्रभारी मंत्री और स्थानीय मंत्री को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी बूथ लेवल पर समर्पण निधि जमा करने के लिए जाएंगे।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि बैठक में व्यापमं तौर पर समर्पण निधि अभियान के लिए रणनीति बनाई है। पार्टी कार्यकर्ता अथक प्रयासों के साथ इस अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। बीजेपी का लक्ष्य अभियान के तहत अधिकतम लोगों तक पहुंचना है। शर्मा ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से हम समाज को जोड़ रहे है। पार्टी के सभी प्रकोष्ठ और मोर्चा जमीनी स्तर पर समर्पण निधि अभियान के तहत लोगों को संपर्क कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed