फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tendukheda's two daughters honored by Bollywood actress Ameesha Patel

Damoh: तेंदूखेड़ा की दो बेटियां बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल के हाथों सम्मानित, गांव में हुआ स्वागत

Sun, 25 Sep 2022 07:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 25 Sep 2022 07:20 PM IST
सार

अभिनेत्री अमीषा पटेल ने दमोह जिले की दो बेटियों को जबलपुर में सम्मानित किया। सम्मान पाकर लौटी दोनों बेटियों का नगर के लोगों ने स्वागत किया और रविवार को बेटी दिवस के अवसर पर नगर वासियों ने इन दोनों होनहार बेटियों को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
Tendukheda's two daughters honored by Bollywood actress Ameesha Patel
दमोह जिले की दो बेटियों को अमीषा पटेल ने सम्मानित किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के दमोह जिले की दो बेटियों को अभिनेत्री अमीषा पटेल ने सम्मानित किया है। दोनों युवतियां जबलपुर में आयोजित मेकअप प्रतियोगिता में जीती थीं। दोनों बेटियां अमीषा पटेल से मिलकर काफी खुश हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि 21 सितंबर को जबलपुर की एक निजी होटल में ऑल इंडिया हेयर ब्यूटी एसोसिएशन द्वारा मेकअप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के अन्य जिलों के अलावा दमोह जिले के तेंदूखेड़ा से रानू साहू और अंजली साहू ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में इनके द्वारा कई प्रकार के हुनर दिखाए गए जिसके बाद फ़िल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल ने उनको शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


रानू साहू को दो शील्ड, प्रमाण पत्र और एक अवॉर्ड मिला है। रानू साहू दमोह सांसद प्रतिनिधि रश्मि साहू की पुत्री हैं। बेटी की सफलता पर माता-पिता ने भी शुभकामनाएं दी हैं। दूसरी बेटी नगर के टेंट हाउस संचालक राजू साहु की पुत्री हैं। उन्हें भी अभिनेत्री अमीषा पटेल द्वारा सम्मानित किया गया। जबलपुर में आयोजित मेकअप प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद तेंदूखेड़ा लौटी दोनों बेटियों का नगर के लोगों ने स्वागत किया और रविवार को बेटी दिवस के अवसर पर नगर वासियों ने इन दोनों होनहार बेटियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed