फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Teerth Darshan Yojana MP 2022 First Train Starts Today For 974 Passengers To Travel kashi vishwanath News In Hindi

MP तीर्थ दर्शन योजना: 974 यात्रियों को लेकर पहली ट्रेन आज काशी विश्वनाथ की यात्रा पर जाएगी, RKMP से होगी रवाना

Tue, 19 Apr 2022 09:31 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 19 Apr 2022 09:31 AM IST
सार

मध्य प्रदेश सरकार तीर्थ दर्शन योजना को दोबारा शुरू कर रही है। मंगलवार को पहली ट्रेन 974 यात्रियों को लेकर काशी विश्वनाथ की यात्रा पर जाएगी। ट्रेन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।

विज्ञापन
Teerth Darshan Yojana MP 2022 First Train Starts Today For 974 Passengers To Travel kashi vishwanath News In Hindi
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार तीर्थ दर्शन योजना की दोबारा शुरुआत कर रही है। मंगलवार को पहली ट्रेन 974 यात्रियों को लेकर काशी विश्वनाथ की यात्रा पर जाएगी। ट्रेन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन

 
तीर्थ दर्शन योजना को लेकर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर करेंगी। विशिष्ट अतिथि नगरीय विकास एवं आवास मंत्री एवं प्रभारी भोपाल भूपेंद्र सिंह और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग होंगे।
विज्ञापन

 
पहली तीर्थ-दर्शन ट्रेन से 974 यात्री रवाना होंगे। इसमें भोपाल से 617, विदिशा, रायसेन और सीहोर से 51-51 यात्री शामिल होंगे। सागर से 102 यात्री, दमोह और टीकमगढ़ से 51-51 यात्री तीर्थ यात्रा पर जाएंगे। इन तीर्थ यात्रियों को रेलवे स्टेशन तक लाने और वापस छोड़ने की व्यवस्था कलेक्टर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तीर्थ-यात्रा में संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर भी तीर्थ-यात्रियों के साथ जाएंगी। तीर्थ-यात्रियों को वाराणसी में भगवान विश्वनाथ के दर्शन के साथ संत रविदास और संत कबीर दास के जन्म-स्थल के दर्शन भी करवाए जाएंगे। साथ ही यात्रा से लौटते समय भगवान विश्वनाथ का स्मृति-चिन्ह भेंट किया जाएगा। तीर्थ-यात्रियों की वापसी 22 अप्रैल को होगी। तीर्थ-यात्रा के दौरान ट्रेन में भजन मंडली भी रहेगी।
 
यात्रा के दौरान तीर्थ-यात्रियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। रेलवे स्टेशन पर तीर्थ-यात्रियों को तुलसी की माला पहनाकर ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया जाएगा। स्टेशन पर स्वल्पाहार की व्यवस्था भी रहेगी।
 
यात्रा के दौरान सरकार की ओर से यात्रियों को आवास, चाय, नाश्ता, भोजन के साथ फलाहार की व्यवस्था भी कराई जाती है। यात्रियों की देखभाल एवं सुविधा के लिए सरकार की तरफ से एक डॉक्टर एवं सहायक (दवाईयों सहित) की भी व्यवस्था की जाती है। 

 
तीर्थ दर्शन यात्रा योजना में  2012 से 2020 तक 7 लाख 43 हजार से अधिक यात्री लाभांवित हो चुके हैं। अब तक योजना के तहत कुल 743 ट्रेनें संचालित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed