{"_id":"63b1c2fa46bcd512320633a5","slug":"teenager-died-due-to-mudslide-in-lake-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: सरोवर निर्माण में मिट्टी धंसने से 15 साल के किशोर की मौत, सचिव पर नाबालिग से मजदूरी कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: सरोवर निर्माण में मिट्टी धंसने से 15 साल के किशोर की मौत, सचिव पर नाबालिग से मजदूरी कराने का आरोप
Sun, 01 Jan 2023 11:00 PM IST
अर्पित याग्निक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अर्पित याग्निक
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:00 PM IST
सार
सूखापुरा के पटी में मनरेगा योजना के अंतर्गत अमृत सरोवर निर्माण के दौरान हुआ हादसा। परिजन प्रशासन से कर रहे मुआवजे की मांग।
विज्ञापन
मिट्टी धंसने से 15 साल के किशोर की मौत
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हर्रई ब्लॉक की ग्राम पंचायत सूखापुरा के पटी में रविवार को मिट्टी में दबने एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। वहीं, दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के लिए ग्राम पंचायत सूखापुर के सचिव को जिम्मेदार माना जा रहा है। आरोप है कि वह नाबालिग से मजदूरी करा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बता दें सूखापुरा के पटी में मनरेगा योजना के अंतर्गत अमृत सरोवर निर्माण कराया जा रहा है। बताया जा रहा कि इस दौरान निर्माण स्थल पर नीचे मिट्टी खोद रहे नाबालिग सुनील युवनाती मिट्टी धंसने से नीचे दब गया, जबकि उसके साथ काम कर रहे गोविंद यादव और बालक राम धुर्वे बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे का जिम्मेदार ग्राम पंचायत सूखापुरा के सचिव को माना जा रहा है। आरोप है कि वे नाबालिग बच्चे से काम करा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
परिजनों ने मांगा मुआवजा, कार्रवाई की मांग
हादसे के बाद परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। ऐसे में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया, जबकि घटना के वक्त मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों के बयान भी लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
