{"_id":"641c0eef1cc5a808e60de085","slug":"teacher-asked-for-leave-brc-said-stupid-papers-are-going-on-sahu-community-demanded-action-for-insulting-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: शिक्षक ने मांगी छुट्टी, BRC बोले- मूर्ख पेपर चल रहे हैं, अपमान करने पर साहू समाज ने कार्रवाई की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: शिक्षक ने मांगी छुट्टी, BRC बोले- मूर्ख पेपर चल रहे हैं, अपमान करने पर साहू समाज ने कार्रवाई की मांग की
Thu, 23 Mar 2023 02:03 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 23 Mar 2023 02:03 PM IST
सार
शासकीय शिक्षक राजेश साहू ने सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के उद्देश्य से जनशिक्षा केंद्र के व्हाटसअप ग्रुप में अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र डाला था। जिसमें हटा बीआरसी अजय राय ने दोपहर में शिक्षक के फोन पर कॉल करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
विज्ञापन
साहू समाज के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर तीन दिन में कार्रवाई की मांग की है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह के हटा में साहू समाज के शिक्षक ने मां कर्मा देवी जयंती पर छुट्टी मांगी तो बीआरसी अजय राय ने कह दिया मूर्ख पेपर चल रहे हैं तुम्हें छुट्टी चाहिए। इस प्रकार के आरोप लगाते हुए साहू समाज के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर तीन दिन में कार्रवाई की मांग की है।
साहू समाज के लोगों ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि साहू समाज की आराध्य मां कर्मा देवी जयंती समारोह के दिन शासकीय शिक्षक राजेश साहू ने सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के उद्देश्य से जनशिक्षा केंद्र के व्हाटसअप ग्रुप में अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र डाला था। जिसमें हटा बीआरसी अजय राय ने दोपहर में शिक्षक के फोन पर कॉल करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग कर कहा कि अरे मूर्ख परीक्षा चल रही है और तुम्हें छुट्टी चाहिए है। जबकि हकीकत है कि शिक्षक राजेश साहू की किसी भी परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी नहीं लगी थी।
विज्ञापन
समाज की आराध्य मां कर्मा देवी के प्रति धार्मिक भावनाएं रखने वाले एवं समाज में प्रतिष्ठा रखने वाले शासकीय शिक्षक राजेश साहू स्वयं को अपमानित महसूस कर रहे हैं, वहीं, समाज एवं बच्चों को शिक्षा देने वाले शिक्षक के साथ बीआरसी हटा द्वारा किये गए इस तरह के बर्ताव से सकल साहू समाज में रोष व्याप्त है। समाज ने ज्ञापन के माध्यम से हटा बीआरसी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। साहू समाज के जिला अध्यक्ष हरिशंकर साहू ने कहा कि यदि तीन दिन में कार्रवाई नहीं की जाती है तो सकल साहू समाज उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होगी।