फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tariffs on China by US is a golden opportunity for MP said CM Shivraj Singh Chauhan

चीन पर अमेरिका द्वारा लगाया गया आयात शुल्क मध्य प्रदेश के लिए सुनहरा मौका: शिवराज

Fri, 13 Jul 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Fri, 13 Jul 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
Tariffs on China by US is a golden opportunity for MP said CM Shivraj Singh Chauhan

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अमेरिका द्वारा चीन पर लगाए गए नए आयात शुल्क प्रदेश के लिए सुनहरा मौका हैं। उन्होंने कहा कि यहां पैदावार होने वाली सोयाबीन को चीन में निर्यात किया जा सकता है। बता दें कुछ दिन पहले ही अमेरिका ने चीनी आयातित सामान पर 3400 करोड़ का आयात शुल्क लगाया था। इस व्यापार युद्ध से ना केवल कई कंपनियों को नुकसान हो रहा है बल्कि दोनों देशों में रहने वाले उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


शिवराज ने अमेरिका से आयातित सोयाबीन पर चीन द्वारा आयात शुल्क 25 फीसदी किए जाने का हवाला देते हुए कहा कि चीन में सोयाबीन की पूर्ति नहीं हो पा रही है। भारत को इसका फायदा मिल सकता है। ऐसे समय में भारत का चीन में सोयाबीन आयात करना बिल्कुल सही है। उन्होंने कहा कि चीन में 50 लाख मीट्रिक टन सोयाबीन का उत्पादन होता है जबकि वहां मांग 11 करोड़ 50 लाख मीट्रिक है। वह करीब 10 करोड़ मीट्रिक टन सोयाबीन आयात कर रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि 'मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अमेरिका से आयातित सोयाबीन पर चीन द्वारा आयात शुल्क लगाने को लेकर बातचीत की है। यह मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों के लिए सुनहरा मौका हो सकता है।' उन्होंने कहा कि 'मैने वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु से भी इस मामले पर बातचीत की है। सोयाबीन का निर्यात करने से देश और राज्य को लाभ होगा। इससे किसानों को भी बेहतर दाम मिलेगा। साथ ही उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य में भी लाभ मिलेगा।' उन्होंने सोयाबीन निर्यात के लिए वित्त मंत्री पीयूष गोयल और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed