{"_id":"63fb245c5ff6944a91001c80","slug":"tanker-filled-with-sulfuric-acid-overturned-due-to-tire-burst-in-khargone-driver-died-one-seriously-injured-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khargone: टायर फटने से सल्फ्यूरिक एसिड से भरा टैंकर पलटा, ड्राइवर की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khargone: टायर फटने से सल्फ्यूरिक एसिड से भरा टैंकर पलटा, ड्राइवर की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, जांच जारी
Sun, 26 Feb 2023 02:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 26 Feb 2023 02:50 PM IST
सार
सैलानी गांव के पास सल्फ्यूरिक एसिड से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में टैंकर के ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। साथ ही एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक तथा घायल को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पलटा पड़ा टैंकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में खरगोन के कसरावद के सैलानी गांव के पास रविवार तड़के सल्फ्यूरिक एसिड से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक तथा घायल को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के मुताबिक, खरगोन के सैलानी के पास सल्फ्यूरिक एसिड से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में टैंकर के ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। साथ ही एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने मृतक और घायल को जिला अस्पताल भेजा। टैंकर के पलटने का कारण टायर फटने से उसका अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। टैंकर खेतान फैक्ट्री से खरगोन होते हुए महाराष्ट्र की ओर जा रहा था।
घटनास्थल पर कसरावद एसडीएम अग्रिम कुमार, एसडीओपी मनोहर गवली, कसरावद थाना प्रभारी पुष्पकरण मुवेल, मेनगांव थाना प्रभारी दिनेश कुशवाह, और कसरावद मेनगांव पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कसरावद पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मोड़ पर टैंकर का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। एसडीओपी मनोहर गवली ने बताया कि एक केमिकल का ट्रक पलटा है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं, एक अन्य व्यक्ति को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है। पूरे मामले पर जानकारी ली जा रही है।