फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Symptoms of virus lumped in 38 animals in Ratlam, Veterinary Department sent samples for examination

Madhya Pradesh: रतलाम में 38 पशुओं में लंपी वायरस के लक्षण, पशु चिकित्सा विभाग ने सैंपल जांच के लिए भेजे

Sat, 06 Aug 2022 05:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 06 Aug 2022 05:39 PM IST
सार

तलाम जिले में लंपी वायरस के लक्षण पशुओं में नजर आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। जिले के ग्राम सेमलिया और बरबोदना में पशुओं में बीमारी के लक्षण नजर आए हैं। 

विज्ञापन
Symptoms of virus lumped in 38 animals in Ratlam, Veterinary Department sent samples for examination
एक दर्जन से ज्यादा गायों के शरीर पर गाठें मिली हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में लंपी वायरस के लक्षण पशुओं में नजर आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। जिले के ग्राम सेमलिया और बरबोदना में पशुओं में बीमारी के लक्षण नजर आए हैं। मामला उजागर होने के बाद पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने गांवों में जाकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में 38 पशुओं में इसके लक्षण नजर आए हैं। ऐसे में उक्त पशुओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए है। अब जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन


रतलाम के साथ ही जिले के सीमावर्ती राजस्थान राज्य की सीमा बांसवाड़ा में बीमारी से 16 पशु ग्रसित पाए गए हैं। रतलाम में बीमारी की रोकथाम के लिए टीका द्रव्य शीघ्र उपलब्ध कराने की व्यवस्था गुजरात की कंपनी से चर्चा करके की जा रही है। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने पशु चिकित्सा सेवा विभाग के डॉक्टर्स के दल बनाकर उन्हें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


टीमों का किया गठन
उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. आरके शर्मा ने बताया कि वायरस से गोवंश के बचाव के लिए विकासखंड स्तरीय आरआरटी टीमों का गठन किया गया है। इनमें डॉक्टर्स के साथ-साथ वीएफओ तथा अन्य कर्मचारियों को शामिल किया गया है, जिनके द्वारा स्थलों पर पहुंचकर पशुओं का उपचार किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पर लगा प्रतिबंध
संक्रमित क्षेत्र में बीमारी को फैलने से रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा नगर परिषद, ग्राम निकायों को निर्देशित किया गया है। संक्रमित क्षेत्र के बाजारों में पशु बिक्री, पशु प्रदर्शनी आदि प्रतिबंधित रहेगी। क्षेत्र के केंद्र बिंदु से 10 किलोमीटर की परिधि क्षेत्र में पशु बिक्री कार्य नहीं होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed