फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Swine flu suspect woman dies in Pandhurna Chhindwara

Swine flu: पांढुर्णा में स्वाइन फ्लू की दस्तक ! संदिग्ध महिला ने इलाज के दौरान नागपुर में तोड़ा दम

Tue, 30 Aug 2022 08:28 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 30 Aug 2022 08:28 PM IST
सार

महिला को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन स्वाइन फ्लू की आशंका को देखते हुए उसे नागपुर रेफर कर दिया गया। महिला की मंगलवार को मौत हो गई। वहीं  पांढुर्णा के दो और संदिग्ध मरीजों का नागपुर में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Swine flu suspect woman dies in Pandhurna Chhindwara
स्वाइन फ्लू - फोटो : Social Media

विस्तार

कोरोना के बाद अब पांढुर्णा में स्वाइन फ्लू ने भी दस्तक दे दी है। यहां से तीन संदिग्धों को इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया था, जहां एक महिला की मौत हो गई है। ऐसे में अब स्वाइन फ्लू ने चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्वाइन फ्लू से दो और लोग संक्रमित होने की सूचना है। जिनका नागपुर में उपचार जारी है। हालांकि, बीएमओ ने इस बात की पुष्टि नहीं की है लेकिन उन दो मरीजों को संदिग्ध माना जा रहा है।  

विज्ञापन


स्वाइन फ्लू से जान गंवाने वाली महिला की उम्र 42 साल की थी और वह पांढुर्णा की रहने वाली थी। दरअसल कुछ दिन पहले सांस में तकलीफ होने के कारण महिला को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की आशंका को लेकर 23 अगस्त को उसे नागपुर रेफर किया गया था। मगर लगातार हालत बिगड़ने के कारण महिला की स्थिति में कोई सुधार नहीं आया और मंगलवार को उसकी मौत हो गई। नागपुर के अन्य अस्पतालों में भी पांढुर्णा निवासी स्वाइन फ्लू के दो संदिग्धों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed