फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Swarna Soni of Ratlam, Madhya Pradesh became the first woman loco pilot from Valsad, Gujarat

MP News: रतलाम की स्वर्णा ने बढ़ाया प्रदेश का मान, वलसाड की पहली महिला लोको पायलट बनी

Fri, 29 Jul 2022 12:53 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 29 Jul 2022 12:53 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के रतलाम में जिले की स्वर्णा सोनी गुजरात के वलसाड में पहली लोको पायलट बन गई हैं। उनकी इस उपलब्धि ने प्रदेश के साथ ही रतलाम जिले का नाम भी रोशन कर दिया है। सवर्णा 2016 में सहायक लोको पायलट बनी थी।

विज्ञापन
Swarna Soni of Ratlam, Madhya Pradesh became the first woman loco pilot from Valsad, Gujarat
रतलाम की स्वर्णा सोनी वलसाड की पहली महिला लोको पायलट बनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के रतलाम में जिले की स्वर्णा सोनी गुजरात के वलसाड में पहली लोको पायलट बन गई हैं। उनकी इस उपलब्धि ने प्रदेश के साथ ही रतलाम जिले का नाम भी रोशन कर दिया है। सवर्णा 2016 में सहायक लोको पायलट बनी थी। वर्तमान में पदोन्नति होने पर अब वह लोको पायलट बन गई हैं। वलसाड पश्चिम रेलवे के मुंबई डिवीजन में आता है। स्वर्णा से से पहले तक वलसाड में  कोई महिला लोको पायलट नहीं थी।
विज्ञापन


इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद मिली रेलवे में नौकरी
रतलाम शहर में जन्मी स्वर्णा बचपन से ही होनहार रहीं।  स्वर्णा ने अपनी स्कूली शिक्षा रतलाम में प्राप्त की। कड़ी मेहनत और लगन से इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन से इंजीनियरिंग की डिग्री पूर्ण की। उसके बाद उसकी रेलवे के मुम्बई डिवीजन के वलसाड में 2016 में सहायक लोको पायलट के पद पर नियुक्त हुई थी। बीते 6 वर्षों की मेहनत के बाद 24 जुलाई को पदोन्नति मिली है। स्वर्णा के पति राकेश हिरामण तायड़े भी वलसाड में रसायन एवं धातु-कर्मी अधीक्षक के पद पर नियुक्त हैंl
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed