{"_id":"640d70e6cf0c63d430017037","slug":"suspicious-death-of-five-people-of-same-family-in-dawalikhurd-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Burhanpur: तीन बेटियों और पत्नी की हत्या के बाद व्यक्ति ने लगाया फंदा, हाथ में लिखा 'साथ जिएंगे, साथ मरेंगे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Burhanpur: तीन बेटियों और पत्नी की हत्या के बाद व्यक्ति ने लगाया फंदा, हाथ में लिखा 'साथ जिएंगे, साथ मरेंगे'
Sun, 12 Mar 2023 02:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 12 Mar 2023 02:15 PM IST
सार
किराना की दुकान चलाने एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी एवं तीन बच्चियों की गला घोंटकर हत्या करने के बाद स्वयं फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हाथ में लिखा 'साथ जिएंगे, साथ मरेंगे'
विज्ञापन
ग्राम डवालीखुर्द
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
नेपानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डवाली खुर्द में किराना की दुकान चलाने एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी एवं तीन बच्चियों की गला घोंटकर हत्या करने के बाद स्वयं फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर नेपानगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रविवार सुबह नेपानगर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम डवाली खुर्द में एक व्यक्ति ने अपने परिवार की हत्या करने के बाद स्वयं फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने बताया कि हनुमान मंदिर के सामने डवाली खुर्द निवासी 35 वर्षीय मनोज पिता रामा गजरे, जाति भोई ने अपनी तीन बेटियों अप्सरा गजरे(10), नेहा गजरे (8), तनु गजरे (3) एवं अपनी पत्नी साधना बाई (32), की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद मनोज ने स्वयं फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मनाजे के बाएं हाथ पर "साथ जिएंगे, साथ मरेंगे। साधना मनोज पवित्र है" लिखा हुआ मिला।
विज्ञापन
पड़ोसियों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ है कि मृतक मनोज पिछले एक डेढ़ साल से मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं था। वह गांव में किराना दुकान चलाता था। उसे लगातार दौरे भी पड़ते थे। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन में नेपानगर पुलिस ने मामला दर्ज कर बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
