फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Suspicious death of father and two children in Gadra village of Mauganj Crime news

MP: मऊगंज के जिस गांव में पुलिस हमला पर और दो हत्याएं हुईं, अब वहां मिले पिता-दो बच्चों के शव, क्या है मामला?

Fri, 04 Apr 2025 03:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 04 Apr 2025 03:36 PM IST
सार

मऊगंज जिले के गडरा गांव में पिता और दो बच्चों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। घर से बदबू आने की सूचना पर पहुंची मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Suspicious death of father and two children in Gadra village of Mauganj Crime news
बंद पड़े घर से मिले पिता और दाे बच्चों के शव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले का गडरा गांव एक बार चर्चा में है। गांव में शुक्रवार को एक बंद पड़े घर में पिता और दो बच्चों के शव मिले हैं। लगातार बदबू आने से परेशान पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो घर में तीन शव फंदे पर झूल रहे थे। शवों की पहचान त्योंसी साकेत (55) उसके बेटे अमन साकेत (8) और बेटी मीनाक्षी (11) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों शवों को पीएम के लिए भिजवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि गडरा वहीं गांव है जहां 15 मार्च को हिंसा हुई थी। एक युवक की हत्या के बाद आदिवासी समाज के लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया था। हमलें में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई थी, जबकि कई घायल हो गए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  शिक्षिका नौकरी से बर्खास्त, तीन बच्चे होने के कारण गई नौकरी, सरकार से छिपाई थी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि त्योंसी साकेत (55) का घर 15 मार्च को हुई बवाल के बाद से बंद था। न तो घर से कोई बाहर आ रहा था और न ही अंदर जा रहा था। एक दो दिन से त्योंसी के घर से बदबू आ रही थी। शुक्रवार को यह बदबू तेज हो गई। जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो नजारा देखकर सबके होश उड़ गए। घर में पिता त्योसी और दो बच्चों मीनाक्षी और अमन का शव फंदे पर झूल रहा था। घटना की सूचना पर मऊगंज कलेक्टर, एसपी और एडिशनल एसपी भी मौके पर पहुंचे हैं। 

ये भी पढ़ें: व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर पूछा- इसे पहचानते हैं? डाउनलोड करते ही खाते से उड़े लाखों रुपये, कैसे की ठगी?

एक सप्ताह पहले हुई मौत
पुलिस के मुताबिक शवों की हालत देखकर तीनों की मौत एक सप्ताह पहले होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि 15 मार्च के बाद से त्योंसी साकेत का परिवार सहमा हुआ था। उन्होंने पुलिस सपर त्योंसी के साथ मारपीट करने के भी आरोप लगाए हैं। वहीं, पुलिस इन आरोपों से इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि यह सामूहिक आत्महत्या का मामला लग रहा है। हालांकि, मामले की जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ें: युवती से विवाद के बाद छात्र ने खाया जहर, इकलौता बेटा जाने से बेसुध हुए परिजन

दो शादियां की, दूसरी पत्नी छोड़कर गई
ग्रामीणों का कहना है कि त्योंसी साकेत सिलाई का काम करता था। उसकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी। जिसके बाद उसने दूसरी शादी की थी, लेकिन पत्नी छोड़कर चली गई। वह अपने दो बच्चों के साथ में यहां रह रहा था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed