फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Suspected death of ninth grade student after falling from the roof of the hostel in Ratlam

Ratlam: छात्रावास की छत से गिरकर आदिवासी छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों की मांग पर किया गया पोस्टमार्टम

Thu, 08 Dec 2022 02:28 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 08 Dec 2022 02:28 PM IST
सार

रतलाम के सागौद रोड स्थित आदिवासी बालिका छात्रावास की छत से गिरकर एक छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने छात्रा की मौत को संदिग्ध बताया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Suspected death of ninth grade student after falling from the roof of the hostel in Ratlam
आदिवासी छात्रावास भवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम शहर के सागौद रोड स्थित आदिवासी बालिका छात्रावास की छत से गिरकर नवमीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई है। किशोरी को गंभीर घायल होने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। मामला पूरी संदिग्ध माना जा रहा है। परिजनों की मांग पर डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हादसे में कृष्णा डामोर नाम की बालिका की मौत हुई है। वह छात्रावास में रहकर नवमीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। शाम को वह छात्रावास की तीसरी मंजिल से नीचे जमीन पर आ गिरी। उसके गिरते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। छात्रा की मौत पर परिजनों ने सवाल खड़े किए हैं। परिजनों ने हॉस्टल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने और बेटी की हत्या की आशंका जताई है। घटना की सूचना पर दीनदयाल नगर थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। यहां आक्रोशित परिजनों को पुलिस ने शांत करवाया और मामले की जांच करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


सागोद रोड स्थित प्री मैट्रिक बालिका छात्रावास में रह रही छात्रा कृष्णा की मौत पर पिता ने छात्रावास प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी उसके किसी अंग पर कोई चोट दिखाई नहीं दे रही है, जिससे उन्हें कृष्णा के साथ कोई अनहोनी होने की आशंका है। परिजनों ने डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाए जाने की मांग की है। बालिका छात्रावास की छत पर कैसे पहुंची और यह दुर्घटना कैसे हुई इस बारे में दीनदयाल नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed