फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   sushma swaraj returned without addressing election rally

खफा हुईं सुषमा, चुनावी सभा को संबोधित किए बिना लौटीं

Wed, 16 Apr 2014 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्वालियर, शिवपुरी
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्वालियर, शिवपुरी Updated Wed, 16 Apr 2014 09:51 AM IST
विज्ञापन
sushma swaraj returned without addressing election rally

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज मंगलवार को शिवपुरी में बिना जनसभा संबोधित किए लौट आयीं। उनकी नाराजगी की वजह हेलीपेड पर अगवानी के लिए एक भी भाजपाई का न पहुंचना रहा। सुषमा के इस तरह लौटने से स्थानीय भाजपाई बेहद नाराज हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज आज शिवपुरी में भाजपा प्रत्याशी जयभान सिंह पवैया के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करने आई थी।
विज्ञापन


सभा का आयोजन पुराने बस स्टेंड चौक पर किया गया था। सुषमा स्वराज का हेलीकॉप्टर आज दोपहर 2.30 बजे के लगभग शिवपुरी के हेलीपेड पर उतरा तो वहां कोई भी भाजपाई मौजूद नहीं था। भाजपा प्रत्याशी जयभान सिंह पवैया भी अपने प्रचार अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों में गये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी-राजनाथ कैंप के हैं भाजपा प्रत्याशी

sushma swaraj returned without addressing election rally

सुषमा स्वराज ने जब शिवपुरी के हेलीपेड पर हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद देखा कि उन्हें लेने कोई नहीं आया तो वह तमतमा उठी और लौटने लगीं। इसी बीच हेलीकॉप्टर आने की खबर पर नगरपालिका अध्यक्ष ऋषिका अष्ठाना व भाजपा नेता ओमी गुरु वहां पहुंचे।

उन्होंने सुषमा स्वराज के हाथ जोड़कर उनसे विनती की कि आप सभा को संबोधित करके जाये। वहां काफी संख्या में श्रोता और कार्यकर्ता जमा हैं, लेकिन नाराज सुषमा स्वराज ने किसी की भी नहीं मानी और उन्होंने भाजपा प्रत्याशी व वहां के नेताओं के लिये अप्रत्यक्ष रुप से टिप्पणी भी कर दी कि यहां के नेता बहुत बड़े हो गये हैं।

सुषमा लोगों के लाख मनाने के बाद भी हेलीकॉप्टर में बैठ गई और वहां से अगली सभा अलीराजपुर के लिये रवाना हो गई। ज्ञातव्य है कि सुषमा स्वराज भाजपा के वरिष्ठ नेता आडवाणी कैम्प की हैं और भाजपा प्रत्याशी जयभान सिंह पवैया भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह कैम्प के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed