फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   supporter demanded his land back from asaram

आसाराम से उठा भरोसा, वापस मांगी जमीन

Thu, 12 Sep 2013 01:18 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 12 Sep 2013 01:18 PM IST
विज्ञापन
supporter demanded his land back from asaram

नाबालिग से दुराचार मामले में आरोपी आसाराम के समर्थन में जहां हजारों की भीड़ दिख रही है वहीं उनके कुछ समर्थकों का आसाराम से विश्वास भी उठ गया और वे उनसे दूरी बनाने लगे हैं।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश में उज्जैन के एक माहेश्वरी परिवार ने असाराम को आश्रम के लिए आठ बीघा जमीन दी थी लेकिन अब वे जमीन वापस लेना चाहते हैं।

परिवार का कहना है कि उन्हें रेप मामले के बाद अपने दान का उद्देश्य पूरा होता नहीं दिखता। इससे उनकी भावनाओं को चोट पहुंची है।

आसाराम क्यों नहीं चाहते ब्लड-यूरिन टेस्ट?
विज्ञापन


करीब 20 साल पहले मावा व्यापारी पन्नालाल महेश्वरी की मंगलनाथ रोड पर दान की गई जमीन पर आसाराम का आश्रम बनाया गया है। यहां पर आश्रम का कुछ निर्माण हो गया है और खेती का काम भी चल रहा है। आसाराम भी खुद यहां आया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेश्वरी परिवार का कहना है कि आसाराम को लेकर सामने आई बातों से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने यह जमीन धार्मिक भावनाओं से दी थी। वह जल्द ही इस सिलसिले में जिला कलेक्टर से मिलने वाले हैं।

इस दौरान प्रशासन भी जमीन पर आसाराम के अवैध कब्जों पर कार्रवाई करने की योजना बना रहा है।

नार्को टेस्ट से क्यों डर रहे आसाराम

आसाराम के आश्रम पर जड़ा ताला
आसाराम के आश्रमों के लिए जमीन पर अवैध कब्जों के मामलों के बीच राजस्थान में आसाराम के सरमथुरा स्थित आसाराम चैरिटेबल ट्रस्ट आश्रम पर प्रशासन ने ताला लगा दिया है।

इस आश्रम में रह रहे सेवादार भी अपना सामान लेकर कहीं और चले गए हैं।

बताया जा रहा है कि वर्ष 1995 में इस चारागाह भूमि पर अवैध कब्जा कर आसाराम का आश्रम बनाया गया था।

आसाराम के जेल जाने के बाद राज्य में उनके आश्रमों की जांच पड़ताल करने पर इस जमीन के अवैध कब्जे की जानकारी मिली।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed