फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sunidhi of Katni returned safely from Ukraine, said - proud to be an Indian, MP VD Sharma went on video call

यूक्रेन से सकुशल लौटी कटनी की बेटी: कहा- भारतीय होने पर गर्व है, सांसद वीडी शर्मा ने वीडियो कॉल पर जाना हाल

Wed, 02 Mar 2022 04:20 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 02 Mar 2022 04:20 PM IST
सार

कटनी जिले की रहने वाली सुनिधि यूक्रेन से सकुशल प्रदेश आ गई हैं। बुधवार को सांसद वीडी शर्मा ने वीडियो कॉल पर छात्रा से बात कर उनका हाल जाना, सुनिधि ने प्रदेश सरकार का सकुशल वापसी के लिए आभार व्यक्त किया और सराहना की।
 

विज्ञापन
Sunidhi of Katni returned safely from Ukraine, said - proud to be an Indian, MP VD Sharma went on video call
यूक्रेन से सकुशल भारत लौटी सुनिधि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूक्रेन में फंसी कटनी जिले की छात्रा सुनिधि बुधवार सुबह सकुशल जबलपुर पहुंची। कटनी सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सुनिधि से वीडियो कॉल पर चर्चा कर उनका हाल चाल जाना। सुनिधि के माता-पिता ने बेटी के सकुशल वापस लौटने पर प्रदेश सरकार और सांसद का आभार व्यक्त किया। जबलपुर एयरपोर्ट पर भाजपा नेता डॉ. अभिलाष पांडे, प्रशांत तिवारी, कटनी तहसीलदार राजीव मिश्रा ने सुनिधि का स्वागत किया। 
विज्ञापन


इस मौके पर सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों और नागरिकों की सुरक्षित भारत वापसी के लिए केंद्र की मोदी सरकार द्वारा के किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। सांसद शर्मा ने कहा कि भारत सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यूक्रेन में फंसे हर भारतीय को सकुशल वापस लाने के लिए कटिबद्ध हैं। 
विज्ञापन


 

Sunidhi of Katni returned safely from Ukraine, said - proud to be an Indian, MP VD Sharma went on video call
यूक्रेन से लौटी सुनिधि से वीडियो कॉल पर चर्चा करते सांसद वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

वहीं यूक्रेन से भारत लौटी सुनिधि ने कहा कि अपने देश और सरकार पर गर्व। भावुक होते हुए कहा कि हमारे देश की सरकार ने जिस तेजी से युक्रेन में फंसे भारतीयों को लाने के लिए प्रयास किए हैं वह अन्य किसी देश ने नहीं किए। हम एक सक्षम आत्मनिर्भर तथा गौरवशाली देश के नागरिक हैं। यह बात न सिर्फ महसूस हुई बल्कि उनके साथ रह रहे दूसरे देशों के छात्रों ने भी कही। सचमुच हमें अपने देश और हमारी सरकार पर गर्व है। 

सुनिधि के माता पिता ने सांसद विष्णुदत्त शर्मा, विधायक संजय पाठक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बेटी को वापस लाने के लिए जनप्रतिनिधियों ने जो गम्भीरता दिखाई और जो प्रयास किए उसके लिए हम ऋणी रहेंगे। बता दें 5 दिन पहले कटनी सांसद वीडी शर्मा ने सुनिधि की सुरक्षित वापसी के लिए केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन से फोन पर चर्चा की थी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed