{"_id":"61e3d8a1320e9c467922845e","slug":"sunday-of-accidents-8-killed-5-injured-in-different-road-accidents-in-madhya-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसों का रविवार: मध्य प्रदेश में अलग-अलग सड़क हादसों में 8 की मौत, 5 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों का रविवार: मध्य प्रदेश में अलग-अलग सड़क हादसों में 8 की मौत, 5 घायल
Sun, 16 Jan 2022 02:06 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 16 Jan 2022 02:06 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में शनिवार और रविवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 8 लोगों की मौत हो गई वहीं 5 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
सड़क हादसों में मध्य प्रदेश में 8 की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में शनिवार और रविवार का दिन सड़क हादसों के नाम रहा। दमोह, मंडला और रतलाम जिलों में चार सड़क हादसों में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग घायल हुए हैं। रविवार को पुलिस ने सड़क हादसों की जानकारी दी।
मोटर साइकिल भिडंत में 3 की मौत
दमोह के तेजगढ़ में शनिवार रात दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हुए हैं। मरने वालों की पहचान ईश्वर यादव (20), राजेंद्र यादव (28) और तीरथ (25) के रूप में की गई है। घटना की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिव कुमार सिंह ने बताया कि दमोह में शनिवार रात तेजगढ़ थाना क्षेत्र के लक्लाका गांव के पास मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हुए। उन्होंने कहा, कि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए जबलपुर ले जाया गया, जबकि एक अन्य को दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नदी में गिरी कार, एक की मौत
दमोह में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हुआ है। हादसे का कारण कार की तेज रफ्तार बताई जा रही है। फिलहाल हादसे में मरने वालों की पहचान नहीं हो सकी है।

दमोह में नदी में गिरी बेकाबू कार, एक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
मंडला में ट्रैक्टर पलटने से नाबालिग समेत 3 की मौत
मंडला जिले में शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से एक नाबालिग सहित 3 मजदूरों की मौत हो गई, वहीं हादसे में एक अन्य घायल है। बिछिया थाना प्रभारी एस राम मरावी के अनुसार तीनों मृतकों की पहचान संजू मरकाम (18), नंदू मरावी (18) और संदीप ध्रुव (17) के रूप में हुई। घायलों को बिछिया स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
रतलाम में कार ने ली महिला की जान
रतलाम के सैलाना में एक तेज रफ्तार कार ने महिला की जान ले ली। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सैलाना थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह कनेश के अनुसार मृतक मनीषा परिहार (40) अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल पर जा रही थी, तभी कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सड़क पर गिर गई और कार से कुचलकर उसकी मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।