फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sumitra Mahajan expressed his anger on Digvijay Singh tweet about Hemant Karkare

हेमंत करकरे वाले ट्वीट पर 'ताई' ने जताई नाराजगी, बोलीं- भोपाल आकर करुंगी दिग्विजय से बात

Tue, 30 Apr 2019 02:19 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 30 Apr 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
Sumitra Mahajan expressed his anger on Digvijay Singh tweet about Hemant Karkare
सुमित्रा महाजन (फाइल फोटो)
भोपाल लोकसभा सीट पर दिग्विजय सिंह और साध्वी प्रज्ञा के बीच चुनावी महासंग्राम दिन प्रतिदिन गंभीर होता जा रहा है। अब हेमंत करकरे को लेकर दिग्विजय सिंह के किए गए ट्वीट पर घमासान मचा हुआ है। दिग्विजय ने यह ट्वीट दरअसल लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के कथित रूप से उस बयान को लेकर किया है जिसमें उन्होंने हेमंत करकरे की भूमिका पर शक जाहिर किया था।
विज्ञापन


यह भी आरोप लगाया गया कि ताई ने कथित रूप से शहीद एटीएस चीफ हेमंत करकरे को लेकर कहा था कि उस समय वह कांग्रेस के संरक्षण में काम कर रहे थे। इसके अलावा वह दिग्विजय सिंह के भी बेहद खास थे। हालांकि ताई के इस बयान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


सोमवार को दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट कर कर कहा, ''सुमित्रा ताई, मुझे गर्व है कि अशोक चक्र विजेता शहीद हेमंत करकरे के साथ आप मुझे जोड़ती हैं।आपके साथी उनका अपमान भले ही करें, मुझे गर्व है कि मैं सदैव देशहित, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की बात करने वालों के साथ रहा हूँ।''
विज्ञापन
विज्ञापन




एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, ''सुमित्रा ताई, मैं धार्मिक उन्माद फैलाने वालों के हमेशा ख़िलाफ़ रहा हूँ। मुझे गर्व है कि मुख्यमंत्री रहते हुए मुझमें सिमी और बजरंग दल दोनों को बैन करने की सिफ़ारिश करने का साहस था। मेरे लिए देश सर्वोपरि है, ओछी राजनीति नहीं।''

इस पर जब पत्रकारों ने सुमित्रा महाजन से सवाल किया तो उन्होंने कहा, 'मैं भोपाल आकर दिग्विजय सिंह से बात करती हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed