{"_id":"1d51015ac0a58538c8991adddee4c133","slug":"sudhir-sharma-mp-vyapam","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत छोड़ने की तैयारी में घोटाले का आरोपी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत छोड़ने की तैयारी में घोटाले का आरोपी!
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, भोपाल
Updated Wed, 25 Jun 2014 08:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस सुधीर शर्मा के लिए चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत ने लुक आउट नोटिस जारी किया हुआ है, जिसे भगोड़ा घोषित किया गया है, क्या वह शिवराज सरकार के मंत्री और अधिकारियों के संपर्क में है? क्या वह भारत से बाहर भागने की तैयारी में है?
विज्ञापन
अंग्रेजी दैनिक ने इस बारे में खबर प्रकाशित की है। खबर के मुताबिक सुधीर शर्मा शिवराज सरकार के एक कैबिनेट मंत्री और कुछ आईएएस अधिकारियों के संपर्क में है।
विज्ञापन
खबर में कहा गया है कि कम से कम 4 आईएएस अधिकारियों के संपर्क में सुधीर शर्मा हो सकता है और वह गिरफ्तारी के बाद की रणनीति तैयार कर रहा है। खबर के मुताबिक वह गिरफ्तारी के बाद अपने बयान और पूछताछ में दी जाने वाली जानकारियों का खाका तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय अदालत ने व्यावसायिक परीक्षा मंडल की परीक्षाओं में अनियमितताओं में सुधीर शर्मा के शामिल होने के सिलसिले में लुक आउट नोटिस जारी किया है। चूंकि सुधीर शर्मा समय पर उपस्थित नहीं हुआ है, इसलिए उसके खिलाफ 5000 रुपए का ईनाम भी है।
अंग्रेजी दैनिक का कहना है कि सुधीर शर्मा ने तो मुख्यमंत्री और अन्य कैबिनेट मंत्रियों से भी संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने हालात को देखते हुए बात करने से इनकार कर दिया।
एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि सुधीर शर्मा बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा है और किसी और देश भागने की फिराक में लगा हो सकता है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सुधीर शर्मा बार-बार अपने मोबाइल नंबर बदल रहा है। वह हाईप्रोफाइल नेताओं और अधिकारियों से संपर्क करने के प्रयास कर रहा है।
सुधीर शर्मा एक हाईप्रोफाइल खनन कारोबारी है। वह पूर्व उच्च शिक्षामंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा का करीबी रहा है।
आरएसएस का कार्यकर्ता रहा सुधीर शर्मा तेजी से कारोबार जगत की सीढ़ियां चढ़ा है। यह माना जा रहा है कि सुधीर शर्मा के गिरफ्त में आने के बाद और भी कई रहस्य उजागर हो सकते हैं। साथ ही कुछ दूसरे नेताओं के नाम भी सामने आ सकते हैं, जिनके लिए सुधीर शर्मा ने काम किए थे।
