फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Strange statement of MP minister: bhadoria said – petrol and diesel prices have not increased, it is affordable, Congress said absurd statement

शिवराज के मंत्री के बिगड़े बोल: भदौरिया बोले- नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, यह सब कांग्रेस का दिमागी फितूर है

Tue, 29 Mar 2022 06:48 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 29 Mar 2022 06:48 PM IST
सार

पेट्रोल-डीजल के बढ़ती कीमतों पर मध्य प्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद भदोरिया ने अजीबोगरीब बयान दिया है। भदौरिया ने कहा कि दाम तो बढ़े ही नहीं है। यह सब कांग्रेस का दिमागी फितूर है।   

विज्ञापन
Strange statement of MP minister: bhadoria said – petrol and diesel prices have not increased, it is affordable, Congress said absurd statement
अरविंद सिंह भदौरिया (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें देश में सबसे अधिक है। इसके बाद भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक मंत्री को लगता है कि यह कांग्रेस का दिमागी फितूर है। पेट्रोल-डीजल के तो दाम बढ़े ही नहीं है। बढ़े भी है तो वह अफोर्डेबल हैं। इस पर कांग्रेस ने तंज कसा कि शिवराज के मंत्री हमेशा बेतुके बयान देते हैं। 
विज्ञापन


भदौरिया ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कहा कि सरकार समझदार है। सरकार को इस बात का अहसास है कि पेट्रोल-डीजल के दाम कितने बढ़ाए जा सकते हैं। विकास के कामों के आधार पर उत्तर प्रदेश में भाजपा बम्पर वोट से जीती है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, यह सब सिर्फ कांग्रेस के दिमाग का फितूर है। जनता की कृपा भाजपा के नेताओं और पार्टी पर हमेशा बनी हुई है। आगे भी बनी रहेगी। जनता को पता है कि पेट्रोल, डीजल और गैस को लेकर बेहतर स्थिति प्रबंध हो सकती है। अब गरीब लोगों को हमें गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना है। उसके लिए बाकी सबसे थोड़ा-थोड़ा व्यवस्था करना होगा। ऐसे अन्य प्रकार की योजनाओं पर भी काम करना ही होगा। अब गौशालाओं का ही विषय है। गाय को हमें भोजन देना है तो सरकार को व्यवस्था करनी होगी। सरकार को एक-दो पैसे इधर-उधर से लेना ही पड़ेगा। पेट्रोल-डीजल के कोई दाम नहीं बढ़े है। अफोर्डेबल है। देश के हित में जो होगा पार्टी निर्णय करेंगी।
विज्ञापन

 
कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि शिवराज सरकार के मंत्री अजीब हैं। सब एक से बढ़कर एक नगीने हैं। रोज ही बेतुके बयान देते हैं। दरअसल, मंगलवार को भोपाल में पेट्रोल-डीजल के दाम 87 व 72 पैसे बढ़ गए। इसके साथ ही पेट्रोल 112.46 रुपये प्रति लीटर हो गया, वहीं डीजल 95.81 रुपये प्रति लीटर है। पिछले आठ दिन में पांचवी बार पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed