{"_id":"619134f3b5d73e3b690ac4ae","slug":"strange-case-came-in-front-of-the-police-in-bhind-madhya-pradesh-farmer-reached-the-police-station-with-a-buffalo","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: भैंस को लेकर पुलिस थाने पहुंचा किसान, कहा - दुध नहीं दुहने दे रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: भैंस को लेकर पुलिस थाने पहुंचा किसान, कहा - दुध नहीं दुहने दे रही
Sun, 14 Nov 2021 10:02 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 14 Nov 2021 10:02 PM IST
सार
शिकायत के करीब चार घंटे के बाद वह अपनी भैंस को लेकर थाने आया। इसके बाद पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर उसकी मदद की।
विज्ञापन
किसान पुलिस के पास अपनी भैंस लेकर पहुंच गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में पुलिस के सामने एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां नयागांव में एक किसान पुलिस के पास अपनी भैंस लेकर पहुंच गया। किसान का कहना था कि उसकी भैंस कई दिनों से उसे दुध नहीं दुहने दे रही है, उसकी मदद की जाए। पुलिस से मदद मांगते हुए किसान का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने पशु चिकित्सक से बात कर के किसान बात की और दुध दुहने में किसान की मदद करवाई। पुलिस के अनुसार बाबूलाल जाटव जो कि नयागांव का निवासी है, उसने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी भैंस कई दिनों से उसे दुध नहीं दुहने दे रही है। शिकायत के करीब चार घंटे के बाद वह अपनी भैंस को लेकर थाने आया। इसके बाद पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर उसकी मदद की। अगली सुबह किसान ने आकर पुलिस को धन्यवाद दिया और बताया कि अब उसकी भैंस दुध दुहने दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
