फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15 सालों से हाईवे पर राज कर रही हैं योगिता रघुवंशी, प्रेरणादायक है उनकी कहानी

Mon, 15 Apr 2019 09:32 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 15 Apr 2019 09:32 AM IST
विज्ञापन
Story of Woman truck driver Yogita Raghuvanshi from Bhopal 
योगिता रघुवंशी - फोटो : social media

हाईवे पर ट्रक चलाने वाले ड्राइवरों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर महिला ड्राइवरों को। हालत ऐसे होते हैं कि महिलाओं को ये काम करने से मना ही कर दिया जाता है। जिसकी सबसे बड़ी वजह होती है उनकी सुरक्षा। लेकिन अगर मध्यप्रदेश राज्य के भोपाल शहर की रहने वाली योगिता की बात करें तो लोगों के ये बहाने बेकार साबित होते हैं।

loader
Story of Woman truck driver Yogita Raghuvanshi from Bhopal 
योगिता रघुवंशी - फोटो : social media
योगिता रघुवंशी एक ट्रक ड्राइवर हैं। दो बच्चों की मां योगिता एक सिंगल मदर हैं। वह बीते 15 सालों से ट्रक चला रही हैं। अपने ट्रक से वह देश के कोने-कोने तक सफर कर चुकी हैं।

49 वर्षीय योगिता अपने और अपने बच्चों का भरण पोषण करने के लिए ये काम करती हैं। उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ट्रक चलाते वक्त चौंकना रहना होता है, ताकि कोई हादसा ना हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Story of Woman truck driver Yogita Raghuvanshi from Bhopal 
योगिता रघुवंशी - फोटो : social media
देशभर में ट्रक से सफर करने वाली योगिता को इस काम से काफी मदद मिली है। योगिता ना केवल हिंदी, बल्कि अंग्रेजी, गुजराती, मराठी और तेलुगू भी काफी अच्छे से बोल लेती हैं।

योगिता का जीवन हमेशा से ऐसा नहीं था। साल 2003 में उनके पति राजबहादुर रघुवंशी की सड़क हादसे में मौत हो गई। योगिता के पति के अंतिम संस्कार में आते वक्त उनके भाई की भी एक हादसे में रास्ते में ही मौत हो गई।  
Story of Woman truck driver Yogita Raghuvanshi from Bhopal 
योगिता रघुवंशी - फोटो : social media
योगिता के पास कॉमर्स और लॉ की डिग्री हैं। साथ ही उनके पास ब्यूटीशियन का प्रमाणपत्र भी है। लेकिन जब उन्हें लगा कि उनके बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए ये सब पर्याप्त नहीं है, तब उन्होंने ट्रक चलाने का फैसला लिया।
विज्ञापन
Story of Woman truck driver Yogita Raghuvanshi from Bhopal 
योगिता रघुवंशी - फोटो : social media
योगिता का कहना है कि अपने ट्रक चलाने के लंबे सफर में उन्हें कभी कोई डर और खतरा महसूस नहीं हुआ। वहीं बाकी ड्राइवर भी उन्हें प्रोत्साहित करते हैं। योगिता कहती हैं कि ढाबों पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया जाता है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed