{"_id":"5c906914bdec2213f32f725f","slug":"bhaiyyuji-maharaj-suicide-case-police-files-challan-in-court-palak-puranik-vinayak-sharad-accused","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पलक ने बनवाया भय्यूजी महाराज संग अश्लील वीडियो, ब्लैकमेलिंग से परेशान हो की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलक ने बनवाया भय्यूजी महाराज संग अश्लील वीडियो, ब्लैकमेलिंग से परेशान हो की खुदकुशी
Tue, 19 Mar 2019 09:29 AM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 19 Mar 2019 09:29 AM IST
विज्ञापन
पलक पुराणिक, भय्यूजी महाराज
मध्यप्रेदश के इंदौर शहर में बहुचर्चित भय्यू महाराज खुदकुशी मामले में सोमवार को पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश कर दिया है। इसमें बताया गया है कि भय्यू महाराज ने सेवादार विनायक दुधाले, शरद देशमुख और पलक पुराणिक की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर खुदकुशी की। इन तीनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने, जबरन वसूली और संपत्ति हथियाने के लिए साजिश रचने का आरोप है।
सेवादार विनायक, भय्यूजी महाराज
देते थे दवा का हाईडोज
पलक, विनायक और शरद भय्यू महाराज को डिप्रेशन की बीमारी होने पर डॉक्टरों की दवाओं की बजाए हाईडोज दवाएं देते थे। डॉक्टर ने भय्यू के लिए जोल प्रेस नामक दवा लिखी थी। विनायक महाराज को यह दवा तीन गुना ज्यादा मात्रा में दे रहा था। जिससे भय्यू तीन दिनों तक नींद की हालत में रहते थे।इस दौरान भय्यू और पलक के कई अश्लील फोटो लिए गए। जिसके बाद भय्यू महाराज को ब्लैकमेल किया जाने लगा, जिससे वे मानसिक रूप से बीमार हो गए।
नशे की हालत में लिखवाया सुसाइड नोट
पुलिस ने चालान रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया है कि जो सुसाइड नोट महाराज ने सेवादार विनायक के नाम लिखा था। वह भी डिप्रेशन की दवा के नशे में सेवादारों ने षड्यंत्र के तहत आत्महत्या के पहले लिखवाया था।
पलक पुराणिक
डेढ़ लाख रुपये महीना वसूले जाते
पलक ने भय्यू का अश्लील वीडियो बना लिया था और इसके जरिए भी वह उन्हें ब्लैकमेल करती थी। इसी बीच भय्यू की शादी आयुषी के साथ 17 अप्रैल 2017 को हो गई। पलक ने भय्यू पर एक साल के भीतर शादी करने का दबाव बनाया और कहा कि अगर शादी नहीं की तो शनि (दाती) महाराज जैसा हाल कर देगी।पलक दो साल से ज्यादा वक्त से उनके संपर्क में थी। वह महाराज से शादी करना चाहती थी, लेकिन महाराज की डॉ. आयुषी से शादी हो गई। शादी वाले दिन भी पलक ने हंगामा किया था और 16 जून तक उन्हें शादी करने का वक्त दिया था। इसके वीडियो में भी विनायक, शरद उसके साथ नजर आ रहे हैं। महाराज के परिवार के लोगों ने उसे समझाया, लेकिन वे अड़े हुए थे।
बता दें 11 जून 2018 को भय्यू के मित्र दाती महाराज पर उनकी शिष्या ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। भय्यू पर दबाव बनाने के लिए विनायक और शरद ने पलक और उनके बीच हुई चैटिंग व बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग सबूत के तौर पर हासिल कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पलक पुराणिक
पलक रखती थी तिजोरी की चाबी
पलक और विनायक शादी के बाद महाराज से डेढ़ लाख रुपए महीना वसूलते थे। तीनों महाराज से एक करोड़ से ज्यादा की राशि हड़प चुके थे। तीनों ने पूरे आश्रम की संपत्ति को हथियाने के लिए भय्यू महाराज की तिजोरी और दान में आने वाली चीजों का लेखा-जोखा भी अपने नियंत्रण में ले लिया।भय्यू महाराज की पत्नी आयुषी और दोनों बहनों ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि पलक ने घर की चाबियां भी हथिया ली थीं। विनायक आयुषी को भय्यू से मिलने तक नहीं देता था। जब पलक पर नौकरी छोड़ने का दबाव बनाया तो उसने फरवरी 2017 में नौकरी छोड़ दी लेकिन तिजोरी की चाबियां अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
भय्यूजी महाराज
दिन में बेटी, रात में प्रेमिका
पुलिस के मुताबिक मोबाइल डाटा के अनुसार पलक खुद को आश्रम और बाहर वालों के सामने भय्यू की बेटी बताती थी लेकिन बाद में प्रेमिका के रूप में मोबाइल से संपर्क करती थी। पलक ने अपनी बहन की शादी में भी भय्यू से लाखों रुपये ऐंठे थे।पलक लाखों रुपये कीमत की प्लेटिनम की चेन, कई महंगे मोबाईल और ज्वेलरी भी हथिया चुकी थी। शादी के लिए भी भय्यू ने बेटी के लिए 12 हजार रुपये तो पलक के लिए 48 हजार रुपये का लहंगा खरीदा था। पलक अपने जीजा के लिए बिजनेस सेट कराना चाहती थी।
बता दें कि भय्यू महाराज ने 12 जून 2018 को सिल्वर स्प्रिंग स्थित घर में बेटी कुहू के कमरे में जाकर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
