{"_id":"62e1170869d5815b3f0965ec","slug":"stones-pelted-in-sheopur-district-during-the-election-of-the-upsarpanch","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: उपसरपंच चुनाव में बवाल, दो जगह जमकर हुआ पथराव, मतदान केंद्र के पास शख्स पर बरसाए पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: उपसरपंच चुनाव में बवाल, दो जगह जमकर हुआ पथराव, मतदान केंद्र के पास शख्स पर बरसाए पत्थर
Wed, 27 Jul 2022 04:14 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 27 Jul 2022 04:14 PM IST
सार
भाजपा महिला प्रत्याशी का पथराव करते हुए का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें महिला प्रत्याशी खुद लोगों पर पथराव करती हुई नजर आ रही है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चुनाव को लेकर बवाल करते हुए दो पक्ष
- फोटो : amar ujala
विस्तार
श्योपुर जिले के विजयपुर विकासखंड क्षेत्र में आयोजित उपसरपंच चुनाव के दौरान दो अलग-अलग ग्राम पंचायतों में मारपीट का मामला सामने आया है। इस दौरान जमकर पथराव भी हुआ। मारपीट और पथराव के दौरान सात लोग घायल हुए हैं। जिनमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है। उपचार के लिए घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दो जगह जमकर हुआ विवाद
पहला मामला बीरपुर थाना क्षेत्र की शारदा ग्राम पंचायत का है। बताया गया है कि इस पंचायत में उपसरपंच के चुनाव के लिए भाजपा के मंडल अध्यक्ष सीताराम राठौर की पत्नी शिवकुमारी राठौर और विधवा महिला मुन्नीबाई रावत आमने-सामने चुनाव लड़ी थी। पंचों ने मतदान करके मुन्नीबाई रावत को बहुमत से जीताकर उपसरपंच बना दिया। इसी दौरान दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट और पथराव होना शुरू हो गया। विवाद करीब 1 घंटे तक चला। घटना के दौरान छह लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खास बात यह है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष सीताराम राठौर की पत्नी खुद भी पथराव करती हुई नजर आई हैं। जिनके वीडियो भी सामने आ चुके हैं। उधर बीरपुर थाना इलाके की जाखैर ग्राम पंचायत में भी चुनाव के दौरान उपद्रव देखने को मिला है।
मकान की छत से फेंका मतदान केंद्र के पास खड़े शख्स को लगा
यहां भी दो गुटों के बीच जमकर विवाद होने के बाद जमकर पथराव हुआ है। एक युवक द्वारा मकान की छत से पत्थर फेंका गया जो मतदान केंद्र के बाहर खड़े एक व्यक्ति को जा लगा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। दोनों ही घटनाक्रम की जानकारी मिलने के बाद बीरपुर, रघुनाथपुर और ओछापुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मतदान केंद्र के पास हमला
पथराव में घायल हुए युवक का कहना है कि वह रास्ते से होकर जा रहा था, तभी दो से तीन लोगों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट की। दूसरे पक्ष के व्यक्ति का कहना है कि वह पंचों को गाड़ी में बिठा कर मतदान केंद्र पर पहुंचे थे। उसी दौरान उसपर हमला कर दिया गया। महिला पंचों के साथ भी बदसलूकी की गई। इस बारे में विजयपुर एसडीओपी का कहना है कि पंचायतों में उपसरपंच के चुनाव के दौरान 2 जगह विवाद हुआ है। कुछ लोग घायल भी हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।