फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Statue of former CM Arjun Singh to be installed near Vallabh Bhavan in Bhopal

भोपाल में वल्लभ भवन के पास लगाई जाएगी पूर्व सीएम अर्जुन सिंह की प्रतिमा

Tue, 12 Nov 2019 03:08 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 12 Nov 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
Statue of former CM Arjun Singh to be installed near Vallabh Bhavan in Bhopal
पूर्व सीएम अर्जुन सिंह की प्रतीमा - फोटो : ANI

भोपाल के न्यू मार्केट क्षेत्र में नानके तिराहे पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। नगर निगम भोपाल के महापौर आलोक शर्मा ने कहा है कि महापौर परिषद ने शहर के अरेरा हिल्स की पहाड़ियों में व्यवसायिक परीक्षा मंडल के नजदीक पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


इसके लिए वहां चबूतरा भी बनाया जा चुका है। गौरतलब है कि नानके तिराहे पर पहले स्थापित शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को 25 सितंबर 2012 को हटाया गया था। हालांकि उसी स्थान पर अब अर्जुन सिंह की प्रतिमा को लगाया गया है। 
विज्ञापन


पूर्व सीएम अर्जुन सिंह के बेटे और कांग्रेस नेता अजय सिंह के अनुसार, मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा इस प्रतिमा का अनावरण पहले 11 नवंबर को किया जाना था। हालांकि शहर में धारा 144 में लागू होने के चलते इसका अनावरण नहीं किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया के एक पोस्ट में अजय सिंह ने कहा कि प्रतिमा के अनावरण के लिए तीन से चार दिनों में फैसला लिया जाएगा। 

कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति भोपाल के महापौर के द्वारा हटवाई गई, जो भाजपा से हैं। अर्जुन सिंह की प्रतिमा को यहां लगाने को लेकर लंबे समय से मांग चल रही थी, क्योंकि उनका यहां से गहरा नाता रहा है।


अग्रवाल ने कहा कि उनका घर यहां है। इसलिए सरकार ने निर्णय लिया कि उनकी प्रतिमा को यहां लगाया जाए। चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति को यहां से हटाना नहीं चाहिए था, यह गलत हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed