{"_id":"5e339d798ebc3e4ae25855b3","slug":"stalker-sexually-harass-and-strangulate-girl-when-she-gone-to-anwer-nature-call-over-wedding-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: शादी की तारीख तय होने पर गुस्साए मनचले ने दुष्कर्म के बाद की लड़की की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: शादी की तारीख तय होने पर गुस्साए मनचले ने दुष्कर्म के बाद की लड़की की हत्या
Fri, 31 Jan 2020 08:52 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 31 Jan 2020 08:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Shutterstock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक लड़की की कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। आरोपी लगातार लड़की को परेशान करता रहता था। पुलिस के अनुसार यह घटना भोपाल से लगभग 186 किलोमीटर दूर बुधवार को घटित हुई।
विज्ञापन
यह घटना बुधवार शाम को घटी। गुस्साए परिवार, रिश्तेदार और गांवावालों ने गुरुवार को शव लेकर रास्ता ब्लॉक कर दिया। पुलिस का कहना है कि उत्तेजित भीड़ ने पुलिसवालों पर पथराव शुरू कर दिया। जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 18 साल की पीड़िता शौच के लिए गांव से बाहर गई थी जब मनचला वहां पहुंचा और परिवार द्वारा शादी की तारीख तय किए जाने पर बौखला गया। इसके बाद उसने दुष्कर्म के बाद लड़की की गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
सागर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने कहा, 'पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार लड़की के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।'
