फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Speeding tractor overturns uncontrollably in Saliwara Ghat of Chhindwara driver dies due to being crushed

MP News: छिंदवाड़ा के सालीवाड़ा घाट में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक की दबने से मौत

Mon, 31 Oct 2022 12:18 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 31 Oct 2022 12:18 PM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर के पलटने से चालक की मौत हो गई। चालक लंबे समय से ट्रैक्टर चलाने का काम कर रहा था, हादसे के वक्त वह खेत से काम कर अकेला लौट रहा था।

विज्ञापन
Speeding tractor overturns uncontrollably in Saliwara Ghat of Chhindwara driver dies due to being crushed
ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा के सालीवाड़ा बालाघाट में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, हादसे में चालक की दबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अमरवाड़ा के लिंगपानी में रहने वाला युवक मनीष कुमरे ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। हाल ही में मनीष की हादसे का शिकार होने से जान चली गई। हादसा अमरवाड़ा के मरकावाड़ा से सालीवाड़ा घाट के बीच का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी में पुलिस ने बताया कि लिंगपानी निवासी मनीष कुमरे ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 22 एए 7046 चलाने का काम करता था। बीते दिन वो एक खेत में बखराई करने गया था और वहां से वापस अकेला ट्रैक्टर से गांव लौट रहा था। इसी बीच मरकावाड़ा से सालीवाड़ा घाट के बीच मनीष का नियंत्रण ट्रैक्टर से हट गया और वाहन पलट गया। ट्रैक्टर में दबने की वजह से मनीष कुमरे घायल हो गया, जिसे तत्काल मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद मनीष ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। प्रकरण में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed