{"_id":"635f6fab2456b920fc087e5b","slug":"speeding-tractor-overturns-uncontrollably-in-saliwara-ghat-of-chhindwara-driver-dies-due-to-being-crushed","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: छिंदवाड़ा के सालीवाड़ा घाट में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक की दबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: छिंदवाड़ा के सालीवाड़ा घाट में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक की दबने से मौत
Mon, 31 Oct 2022 12:18 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:18 PM IST
सार
छिंदवाड़ा जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर के पलटने से चालक की मौत हो गई। चालक लंबे समय से ट्रैक्टर चलाने का काम कर रहा था, हादसे के वक्त वह खेत से काम कर अकेला लौट रहा था।
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा के सालीवाड़ा बालाघाट में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, हादसे में चालक की दबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अमरवाड़ा के लिंगपानी में रहने वाला युवक मनीष कुमरे ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। हाल ही में मनीष की हादसे का शिकार होने से जान चली गई। हादसा अमरवाड़ा के मरकावाड़ा से सालीवाड़ा घाट के बीच का बताया जा रहा है।
जानकारी में पुलिस ने बताया कि लिंगपानी निवासी मनीष कुमरे ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 22 एए 7046 चलाने का काम करता था। बीते दिन वो एक खेत में बखराई करने गया था और वहां से वापस अकेला ट्रैक्टर से गांव लौट रहा था। इसी बीच मरकावाड़ा से सालीवाड़ा घाट के बीच मनीष का नियंत्रण ट्रैक्टर से हट गया और वाहन पलट गया। ट्रैक्टर में दबने की वजह से मनीष कुमरे घायल हो गया, जिसे तत्काल मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद मनीष ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। प्रकरण में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।