{"_id":"6462302a07659a2567028c6c","slug":"sp-returned-stolen-and-lost-mobile-phones-in-rajgarh-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: राजगढ़ में एसपी ने लौटाए चोरी व गुम हुए मोबाइल फोन, कहा- ये लोगों के खून पसीने की कमाई है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: राजगढ़ में एसपी ने लौटाए चोरी व गुम हुए मोबाइल फोन, कहा- ये लोगों के खून पसीने की कमाई है
Mon, 15 May 2023 06:44 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 15 May 2023 06:44 PM IST
सार
राजगढ़ जिले में एसपी के रूप में पदभार संभाल रहे वीरेंद्र कुमार सिंह ने सोमवार को राजगढ़ पुलिस नियंत्रण कक्ष में प्रेसवार्ता का आयोजन किया, जहां उन्होंने राजगढ़ जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में गुम व चोरी हुए मोबाइल फोन उनके मालिकों तक पहुंचाए।
विज्ञापन
मोबाइल फोन लौटाते एसपी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजगढ़ एसपी ने मौजूदा पत्रकारों व आमजनों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि हमारी साइबर सेल की टीम ने जो मेहनत की है वो रंग लाई है और हमें ऐसे लोगों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली है, जो अपने चोरी व गुम हुए मोबाइल फोन मिलने की आशा खो चुके थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज के इस डिजिटल युग में हर वर्ग का व्यक्ति कोरोना काल से ही अपने अधिकतम कार्यों को वर्क फ्रॉम होम के रूप में अंजाम दे रहा है और हर वर्ग के लोगों के पास अपनी जरूरत के मुताबिक एंड्राइड फ़ोन भी हैं, चाहे वह निचले स्तर से लेकर मिडिल क्लास फैमिली से ही क्यों न हो, महंगे लैपटॉप व कंप्यूटर से हटकर युवा अपने कार्यों को मोबाइल फोन से ही पूरे कर रहे हैं और उसमें उनके खून पसीने की भी मेहनत लगी हुई है।
विज्ञापन
उसी तारतम्य में राजगढ़ जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से मोबाइल फोन गुम होने और चोरी होने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिन्हें हमारी साइबर सेल की शाखा को फॉरवर्ड किया गया, जिसकी मेहनत रंग लाई और धीरे-धीरे करके हमने वर्ष 2023 में लगभग 100 गुम व चोरी गए मोबाइल को ढूंढ निकाला और आज उन्हें उनके असली मालिकों को सौप रहे हैं।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने साइबर अपराध के प्रति सजग व जागरूक रहने को लेकर कहा कि डिजिटल युग में जिस तरह से हमारे काम आसान हुए हैं। इसके उसी तरह से दुष्परिणाम भी है, जिनका खामियाजा हमें आर्थिक व मानसिक रूप से भुगतना पड़ता है, इसलिए अंजान लिंक को शेयर व फारवर्ड करने के साथ-साथ उसपर क्लिक करने से भी बचें और किसी भी तराह के लोभ या लालच में न आएं, अन्यथा आप अपनी मेहनत की कमाई घर बैठे हुए भी गवां सकते हैं।
वहीं अपने गुम व चोरी हुए मोबाइल फ़ोन प्राप्त करने के लिए राजगढ़ जिले के अलग-अलग शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे असली मालिकों ने राजगढ़ पुलिस अधीक्षक व साइबर पुलिस की टीम का आभार व्यक्त किया।
