{"_id":"5d3e682e8ebc3e6cf231a5aa","slug":"six-year-old-boy-dies-in-indore-after-friend-s-pump-air-into-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर में छह साल के बच्चे की मौत, खेल-खेल में दोस्तों ने पेट में भर दी थी हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर में छह साल के बच्चे की मौत, खेल-खेल में दोस्तों ने पेट में भर दी थी हवा
Mon, 29 Jul 2019 08:59 AM IST
शिल्पा ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Mon, 29 Jul 2019 08:59 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File Photo
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक छह साल के बच्चे मौत हो गई है। ये बच्चा रविवार के दिन अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था, तभी कथित तौर पर उसके दोस्तों ने पंप से उसके पेट में हवा भर दी। दोस्तों की उम्र भी छह साल के ही करीब है। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है। भंवर कुआ पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर संजय शुक्ला का कहना है कि मृतक बच्चे की पहचान कान्हा यादव के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, "बच्चे के पिता पालदा औद्योगिक क्षेत्र में काम करते हैं और वहीं के परिसर में ये परिवार रहता है। शुरुआती जांच में हमें पता चला कि बच्चे के दोस्तों ने खेल के दौरान उसके पेट में हवा भर दी। घटना के बाद उसे सरकारी अस्पताल महाराजा यशवंतराओ ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।"
विज्ञापन
शुक्ला ने आगे बताया कि कान्हा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत की असल वजह पता चल पाएगी। बच्चे के पिता रामचंद्र यादव का कहना है कि बच्चे के दो दोस्त उसे घर तक लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि उसका पेट फूला हुआ था, तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। रामचंद्र यादव ने कहा, "मुझे ये पता चला कि उसके दोस्तों ने एयर कंप्रेशर की मदद से उसके पेट में हवा भर दी थी।"
विज्ञापन
