{"_id":"6ac24aed0357880e5401be99","slug":"illegal-diesel-transport-busted-tanker-filled-with-20000-liters-of-diesel-seized-singrauli-news-c-1-1-noi1509-4796650-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगरौली: अवैध डीजल परिवहन का भंडाफोड़, 20 हजार लीटर डीजल से भरा टैंकर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगरौली: अवैध डीजल परिवहन का भंडाफोड़, 20 हजार लीटर डीजल से भरा टैंकर जब्त
Sun, 04 Oct 2026 06:43 PM IST
सिंगरौली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
Published by: सिंगरौली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 06:43 PM IST
सार
सिंगरौली के बैढ़न में पुलिस ने करीब 20 हजार लीटर डीजल से भरा टैंकर जब्त किया है। डीजल की कीमत करीब 19.99 लाख और टैंकर की कीमत 35 लाख रुपये बताई गई। चालक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
डीजल टैंकर सहित चालक
विस्तार
सिंगरौली जिले में अवैध रूप से डीजल परिवहन किए जाने के मामले में बैढ़न कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 हजार लीटर डीजल से भरा टैंकर जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक जब्त डीजल की अनुमानित कीमत करीब 19 लाख 99 हजार 600 रुपये और टैंकर की कीमत करीब 35 लाख रुपये है। यानी पुलिस ने कुल करीब 54 लाख 99 हजार 600 रुपये का मशरूका जब्त किया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक प्रियाज के.एम. के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सविप्रिय मिश्रा तथा नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर हेमंत कुमार के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टैंकर क्रमांक CG10BS7184 में अवैध रूप से डीजल लोड कर बरगवां की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर बैढ़न पुलिस टीम ने नौगढ़ कन्वेयर चौराहे के पास घेराबंदी कर टैंकर को रोककर जांच की। जांच में टैंकर के चारों चैंबर में करीब 20 हजार लीटर डीजल पाया गया। पूछताछ में टैंकर चालक ने अपना नाम कमल यादव, उम्र 43 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 08, सर्किट हाउस रोड, मेढ़ौली, थाना मोरवा बताया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- दतिया अपराध: भाजपा पूर्व जिला कोषाध्यक्ष के घर से अवैध शराब की खेप बरामद, दो गिरफ्तार; पूर्व पार्षद फरार
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार चालक डीजल से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में चालक ने बताया कि टैंकर मालिक गोविंद अग्रहरी के कहने पर उसने राखी फीलिंग स्टेशन, गोंदवाली से 3 और 4 अक्टूबर की रात पंप मैनेजर राजेश साहू के साथ मिलकर टैंकर में डीजल भरवाया था। पुलिस ने प्रथम दृष्टया आवश्यक वस्तु अधिनियम धारा 3/7 के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 1304/2026 दर्ज किया है। पुलिस अब डीजल के स्रोत, दस्तावेजों और इस पूरे मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। कार्रवाई में निरीक्षक अभिमन्यु द्विवेदी, सउनि अनुज प्रताप सिंह और प्रआर 53 अनूप मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।
