फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Girlfriend, upset with her boyfriend, climbs a tower

सिंगरौली: प्रेमी से नाराज होकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारा

Tue, 27 Oct 2026 10:12 PM IST
सिंगरौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: सिंगरौली ब्यूरो Updated Tue, 27 Oct 2026 10:12 PM IST
सार

सिंगरौली के मोरवा में मंगलवार शाम 19 वर्षीय युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और नगर निगम की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा। युवती ने प्रेमी के दो दिनों से बातचीत नहीं करने पर नाराजगी जताई। पुलिस उसकी काउंसलिंग कर रही है।

विज्ञापन
Girlfriend, upset with her boyfriend, climbs a tower
लड़की चढी टावर पर

विस्तार

मोरवा थाना क्षेत्र में एनसीएल की शिवकुंज कॉलोनी के नीचे सड़क किनारे लगे मोबाइल टॉवर पर मंगलवार शाम एक 19 वर्षीय युवती चढ़ गई। युवती को टॉवर पर देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और नगर निगम की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, युवती के टॉवर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और उसे नीचे उतरने के लिए समझाने लगी। हालांकि, जब भी कोई उसके करीब जाने की कोशिश करता, वह और ऊपर चढ़ जाती थी। टॉवर के चारों ओर नुकीली जाली लगी थी, जबकि नीचे कांटेदार झाड़ियां और कीचड़ होने से हादसे की आशंका बनी हुई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आईएएस-आईपीएस तबादले: सागर-देवास में शराब से मौत के बाद कलेक्टर-एसपी को हटाया, दिलीप यादव को फिर फील्ड पोस्टिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम प्रशासन को भी मौके पर बुलाया गया। करीब डेढ़ घंटे बाद मोरवा थाने के प्रधान आरक्षक श्याम सुंदर वैश्य तीन अन्य लोगों के साथ टॉवर पर चढ़े और युवती को समझाया। काफी प्रयास के बाद वह नीचे उतरने के लिए तैयार हुई।

दो दिन से प्रेमी के बात नहीं करने से थी नाराज
पुलिस के अनुसार, युवती की पहचान रीतू बैगा (19), निवासी पिपरखड़ के रूप में हुई है। वह बैढ़न क्षेत्र के एक ईंट-भट्ठे में काम करती है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे बस से मोरवा पहुंची थी। उसका मोरवा के पिडताली निवासी संतराम विश्वकर्मा से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती के मुताबिक, संतराम पिछले दो दिनों से उससे बातचीत नहीं कर रहा था, जिससे वह नाराज थी। घटना के बाद पुलिस युवती की काउंसलिंग करने और उसके परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाने की कार्रवाई में जुटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed