फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Singrauli News: Farmer dies after being hit by an uncontrolled tractor

Singrauli News: बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक को ठोकर मारते हुए किसान को कुचला, आरोपी चालक फरार

Sun, 30 Jun 2024 05:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 30 Jun 2024 05:08 PM IST
सार

ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण किसान राजलाल की मौत हो गई। इलाज कराने के लिए गांव में संचालित एक निजी क्लीनिक में आये थे।

विज्ञापन
Singrauli News: Farmer dies after being hit by an uncontrolled tractor
हादसे के बाद पलटा ट्रैक्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के ऊर्जा नगरी सिंगरौली जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा एक बार फिर हादसे में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रविवार को करीब 10 बजे सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र के ओबरी गांव के पास हुआ। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एक निजी क्लीनिक के बाहर 45 वर्षीय राजलाल पनिका खड़े थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सामने खड़ी बाइक को जोरदार टक्कर मारते हुए राजलाल को भी रौंद दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़ मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि राजलाल इलाज कराने के लिए गांव में संचालित एक निजी क्लीनिक में आये थे। क्लीनिक के बाहर खड़े थे तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने खड़ी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और इसके बाद राजलाल को भी कुचल दिया। हादसे के बाद उन्हें जिला अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण किसान राजलाल की मौत हो गई। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed