फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Singrauli: Lekhpal arrest taking bribe of 4000, she was demanding 5 percent commission for the approved amount of road construction

सिंगरौली: 4000 की रिश्वत लेते धराई लेखपाल, रोड निर्माण की स्वीकृत राशि के लिए मांग रही थी 5 प्रतिशत कमीशन

Mon, 28 Feb 2022 04:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 28 Feb 2022 04:03 PM IST
सार

सिंगरौली जिले की बैढ़न पंचायत में पदस्थ लेखपाल निधि शुक्ला को चार हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त रीवा ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाई सोमवार सुबह की गई। पीसीसी रोड निर्माण के लिए स्वीकृत दो लाख रुपये को पंचायत के खाते में डालने के एवज में ये रिश्वत ली जा रही थी।
 

विज्ञापन
Singrauli: Lekhpal arrest taking bribe of 4000, she was demanding 5 percent commission for the approved amount of road construction
लोकायुक्त की टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले की लेखपाल निधि शुक्ला को चार हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त रीवा ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाई सोमवार सुबह की गई। पीसीसी रोड निर्माण के लिए स्वीकृत दो लाख रुपये को पंचायत के खाते में डालने के एवज में ये रिश्वत ली जा रही थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम करामी के नंद कुमार पाल ने लोकायुक्त को शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि लेखपाल निधि ने ग्राम पंचायत में पीसीसी रोड निर्माण के लिए स्वीकृत राशि दो लाख रुपये को पंचायत के खाते में डालने के एवज में उनसे पांच प्रतिशत कमीशन के रूप में पांच हजार रुपये मांग रही थी। एक हजार रुपये वह दे चुका था। काम नहीं करते हुए लेखपाल हजार रुपये देने का दबाव बना रही थी।
विज्ञापन


रीवा लोकायुक्त ने जांच में शिकायत सही पाई और लेखपाल को गिरफ्तार करने ट्रैप बिछाया गया। लोकायुक्त एसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि कार्रवाई करने के लिए एक टीम बनाई थी। 12 सदस्य शामिल थे। शिकायत कर्ता को चार हजार रुपये के साथ आरोपी लेखपाल निधि शुक्ला के पास भेजा गया था। जैसे ही उसने ये रुपये निधि शुक्ला को दी, टीम ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed