फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Singrauli Crime: Called to drink alcohol to resolve family land dispute, then severed head

Singrauli Crime: तंत्र-मंत्र की काट करने के बहाने समधी ने बुलाया, फिर धड़ से अलग कर दिया सिर

Tue, 06 Feb 2024 11:17 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 06 Feb 2024 11:17 AM IST
सार

Singrauli News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पारिवारिक जमीन के विवाद को लेकर धारदार हथियार से धड़ से सिर को अलग कर दिया।

विज्ञापन
Singrauli Crime: Called to drink alcohol to resolve family land dispute, then severed head
सिंगरौली में झाड़-फूंक के नाम पर सिर धड़ से अलग कर दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र के सूदा गांव में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। सुनसान इलाके में लाश मिली, जिसका सिर और धड़ अलग-अलग पड़ा था। शुरू में मानव बलि का मामला लग रहा था। बाद में खुलासा हुआ कि जमीन विवाद को लेकर ओझा ने यह हत्या की है। मृतक को शक था कि उसका स्वास्थ्य खराब रहता है तो इसकी वजह तंत्र-मंत्र है। उसका उतारा करने ही उसने ओझा को बुलवाया और सुनसान इलाके में जाकर तंत्र विद्या कर रहे थे। इस दौरान आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर सिर को धड़ से अलग कर दिया। पुलिस ने यूपी से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

  
ग्राम सूदा के पनिका परिवार के दो पक्षों में जमीन विवाद चल रहा था। इसमें सड़क किनारे झाड़ियों के पास रामचंद्र पनिका पिता हरखलाल पनिका का धड़ से अलग सिर पड़ा था। घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। मामले की जानकारी पर चितरंगी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की तो पता चला कि मृतक का अपने परिवार के ही हरिनारायण पनिका से जमीनी विवाद था। उनके अक्सर झगड़े होते थे। इसी को लेकर आरोपी ने शराब पिलाने के बहाने रामचंद्र को बुलाया। फिर धारदार हथियार से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

मानव बलि का दिया था चेहरा
सिंगरौली के एसपी यूसुफ कुरैशी ने बताया कि यह झाड़-फूंक की आड़ में हत्या का मामला है। अधेड़ की बलि देने की बात सामने आई थी। जिसकी पड़ताल की गई। पहली नजर में लग रहा है कि झाड़ फूंक की आड़ में हत्या की गई हैं। पहले से दोनों पक्षों का जमीनी विवाद भी चल रहा था। सिर काटने वाले गुनिया-ओझा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओझा रिश्ते में मृतक का समधी 
पुलिस के मुताबिक ओझा हरिनारायण पनिका निवासी गर्दी सोनभद्र-यूपी का रामचंद्र पनिका से रिश्ता समधी का था। रामचंद्र बहुत दिनों से अस्वस्थ था। उसे शख था कि किसी ने तंत्र-मंत्र कर दिया है। इसी वजह से उसने ओझा को गर्दी गांव से बुलवाया था। हरिनारायण पनिका और रामचंद्र के बीच जमीन का विवाद भी था। इसके बाद भी हरिनारायण के कहने पर रामचंद्र सुनसान इलाके में चला गया। वहां उसे शराब पिलाई गई। फिर ओझा ने धारदार हथियार से पहले गर्दन पर प्रहार किया। इसके बाद मंत्र पढ़ते हुए दूसरी बार बलुआ से प्रहार कर सिर को धड़ से अलग कर दिया। रामचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रविवार सुबह 10 बजे के आसपास की है, जबकि पुलिस को सूचना दोपहर 12 बजे के आसपास मिली। पुलिस ने हरिनारायण पनिका को गर्दी गांव से पकड़ा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed