फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Singrauli: Bus coming from Sidhi to Singrauli overturned near Devsar, 35 passengers injured, four in critical condition

सिंगरौली: सीधी से सिंगरौली आ रही बस देवसर के पास पलटी, 35 यात्री घायल, चार की हालत गंभीर

Wed, 02 Mar 2022 02:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 02 Mar 2022 02:32 PM IST
सार

सिंगरौली जिले के देवसर थाना क्षेत्र में चौराडाढ़ के पास एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। हादसे में 35 लोग घायल हुए हैं। इसमें से 4 लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। दो लोगों को रीवा रैफर किया गया है।
 

विज्ञापन
Singrauli: Bus coming from Sidhi to Singrauli overturned near Devsar, 35 passengers injured, four in critical condition
बस पलटने की वजह रफ्तार ज्यादा होना बताई जा रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवसर-चौराडाढ़ के पास बस अनियंत्रित होकर पलटने में 35 लोग घायल हुए हैं। इसमें से 4 लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। दो लोगों को रीवा रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार बस में 50 लोग सवार थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार द्विवेदी बस सर्विस की बस (एमपी 53P 0582) सीधी से यात्रियों को लेकर देवसर आ रही थी। चौराडाढ देवसर के पास तेज रफ्तार होने की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 50 से ज्यादा सवारियां थीं। हादसे में करीब 35 से अधिक यात्रियों को चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही जियावन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए देवसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है कई यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। 4 लोगों की हालत गंभीर होने के कारण 2 यात्री को रीवा रेफर किया गया है, जबकि 2 को सिंगरौली के एक बैढन ट्रामा सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन


एसडीओपी प्रियंका पाण्डेय ने बताया कि इस हादसे में 35 लोग घायल हो गए हैं जिसमें से चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें सामुदायिक अस्पताल देवसर से अन्य जगह के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed