{"_id":"c5d6740835cb10e127e64f906d3196ef","slug":"simi-terrorist-khandava-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और खुलासाः सिमी आतंकियों से मिला था गार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और खुलासाः सिमी आतंकियों से मिला था गार्ड
अमर उजाला
Updated Fri, 04 Oct 2013 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के खंडवा जेल से भागे सात आतंकवादियों के बारे में मिल रही जानकारियां सबको चौंका रही हैं।
विज्ञापन
पहले तो इस बात ने सबके होश उड़ा दिए कि इन आतंकवादियों के संबंध इंडियन मुजाहिद्दीन से हैं। और अब यह बात सामने आई है कि जेल में इन आतंकियों की देख रेख करने वाला गार्ड भी इन्हीं से मिला हुआ था।
मध्य प्रदेश के खंडवा जेल से भागे सिमी आतंकियों के मददगार के रूप में एक गार्ड भी शामिल था। यह चार साल से भी अधिक समय से खंडवा जेल में था।
शिकायतों के बाद उसे लगभग डेढ़ माह पहले यहां से हटा दिया गया। निमाड़ की एक अन्य जेल में इसे अटैच किया गया है। इसकी ड्यूटी भी उसकी सुविधा अनुसार लगती थी।
इस गार्ड की जांच खुफिया एजेंसियां भी कर रही हैं। पूर्व में खंडवा पुलिस के एक सिपाही का नाम भी सिमी के मददगार के रूप में उजागर हुआ था और तब इसका तबादला बालाघाट कर दिया गया था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक इस सिपाही के भाई के सिमी से संबंध थे। सिमी आतंकी अमजद रमजान को इंदौर, असलम अय्यूब को जबलपुर और अबू फैसल, जाकिर, मेहबूब और एजाजुद्दीन को भोपाल जेल से लाया गया था।
विज्ञापन
इससे पहले पेशियों पर ये सिमी आरोपी लाए जाते थे और वापस ले जाया जाता था।
