{"_id":"64ad9078516f24df030506e9","slug":"mp-news-fir-registered-against-folk-singer-neha-singh-rathore-in-sidhi-kotwali-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: लोकगायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ सीधी कोतवाली में FIR दर्ज, सामाजिक कार्यकर्ता ने की थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: लोकगायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ सीधी कोतवाली में FIR दर्ज, सामाजिक कार्यकर्ता ने की थी शिकायत
Tue, 11 Jul 2023 10:55 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 11 Jul 2023 10:55 PM IST
सार
MP News: मध्यप्रदेश के सीधी जिले में स्थित सीधी कोतवाली थाने में लोकगायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। मामले की शिकायत समाजिक कार्यकर्ता ने की थी।
विज्ञापन
नेहा सिंह राठौर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सोशल मीडिया में 'का बा' लोकगीत के माध्यम से फेमस हुईं नेहा सिंह राठौर के खिलाफ मध्यप्रदेश के सीधी जिले में मंगलवार को एफआईआर दर्ज हो गई है। जहां उन्होंने अपने का बा लोकगीत को अब मध्यप्रदेश के सीधी से जोड़ा है, उसे रिलीज करने को लेकर ट्वीट किया था।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने एक कार्टून भी सोशल मीडिया में पोस्ट किया है। जहां उस कार्टून में आरएसएस यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पोशाक पहने हुए सिगरेट पीता हुआ एक शख्स दिखाया गया है। जहां एक आदिवासी युवक बैठा हुआ है, उसके ऊपर पेशाब कर रहा है। आदिवासी समाज के ऊपर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के व्यक्ति को जोड़ना एक सामाजिक अपराध के रूप में देखा गया है। ऐसे में कोतवाली थाना प्रभारी सतीश मिश्रा ने इस पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कतरवार के रहने वाले महेंद्र मिश्रा (21) ने नौ जुलाई को आवेदन दिया था। इस पर संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी कोतवाली के निर्देशन में मंगलवार को एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
