{"_id":"67f69e6745a36646d00f7af1","slug":"bikers-gang-wreaked-havoc-again-in-mauganj-rs-9500-looted-from-a-youth-at-tadhar-turn-threatened-and-said-go-and-report-to-the-police-station-sidhi-news-c-1-1-noi1337-2818223-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊगंज में फिर बरपा बाइकर्स गैंग का कहर: टड़हर मोड़ पर युवक से 9500 रुपये की लूट, धमकी देकर बोले...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊगंज में फिर बरपा बाइकर्स गैंग का कहर: टड़हर मोड़ पर युवक से 9500 रुपये की लूट, धमकी देकर बोले...
Wed, 09 Apr 2025 10:28 PM IST
सीधी ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज
Published by: सीधी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 10:28 PM IST
सार
मऊगंज जिले एक बार फिर बाइकर्स गैंग का कहर बरपा है। टड़हर मोड़ पर युवक से 9,500 रुपये की लूटकर धमकी देते हुए बोले, जाकर थाने में रिपोर्ट कर देना।
विज्ञापन
पीड़ित व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊगंज में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और पुलिस के सामने अपराध नियंत्रण एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। ताज़ा मामला मऊगंज थाना क्षेत्र के टड़हर मोड़ का है, जहां नकाबपोश बाइकर्स गैंग ने एक युवक से दिनदहाड़े साढ़े नौ हजार रुपये लूट लिए और धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पन्नी मोड़ निवासी रजनीश चतुर्वेदी मंगलवार सुबह लगभग 4:30 बजे मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए विंध्याचल (उ.प्र.) जा रहे थे। जैसे ही वे टड़हर मोड़ के पास पहुंचे, दो बाइकों (एक काली स्प्लेंडर और दूसरी अपाचे) में सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। रजनीश द्वारा बाइक नहीं रोकने पर बदमाशों ने पीछा करते हुए उनकी बाइक को रोक लिया और रॉड से तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 2 साल पहले परिवार से बिछड़े मासूम को पुलिस ने खोजा, गुवाहाटी शांतिधाम आश्रम की केयरटेकर ने छुपा कर रखा
विज्ञापन
इसके बाद लुटेरों ने उनसे झूमाझटकी करते हुए पर्स छीन लिया, जिसमें 9,500 रुपये नकद थे। जाते-जाते अपराधी पीड़ित को धमकी देते हुए बोले – “जाकर थाने में रिपोर्ट कर देना।” यह सुनकर रजनीश दहशत में आ गए और वापस घर लौटकर दोपहर में मऊगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।गनीमत रही कि मोबाइल सुरक्षित रहा, जिसकी मदद से पीड़ित ने बदमाशों की स्प्लेंडर बाइक की नंबर प्लेट की फोटो खींच ली है, जो जांच में अहम साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें: शक्ति का केंद्र बूढ़ी खेरमाई पर की अशोभनीय टिप्पणी, आस्था रखने वाले लोगों ने किया प्रदर्शन
गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले मऊगंज के मध्यांचल बैंक के सामने सराफा व्यापारी से 6 लाख रुपये की लूट हुई थी, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है। इसके अलावा खटखरी, अमोखर और एलआईसी कार्यालय के समीप भी हाल के महीनों में लूट की कई वारदातें हो चुकी हैं। नए कलेक्टर संजय जैन और एसपी दिलीप सोनी के कार्यभार संभालने के बाद जहां नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू हुई, वहीं अपराधी अब लूटपाट पर उतर आए हैं। इन बेखौफ वारदातों से आमजन में भय व्याप्त है और पुलिस के सामने अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
